Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Muzaffarpur News : फर्जी इंस्पेक्टर बनकर वसूली करना युवक को पड़ा भारी, असली पुलिसकर्मी ने रंगे हाथ पकड़ा, खूब हुआ ड्रामा

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Muzaffarpur News : मुजफ्फरपुर की इस घटना ने यह स्पष्ट कर दिया है कि कुछ फिल्में देखने के बाद लोगों का दिमाग किस तरह पागल हो जाता है।
Muzaffarpur News
Muzaffarpur News

Muzaffarpur News : मुजफ्फरपुर से एक दिलचस्प खबर आ रही है, जहां एनएच पर एमवीआई (मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर) बनकर लोगों से पैसे ऐंठने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है. उसके साथ उसके ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया गया है, साथ ही इस फर्जी इंस्पेक्टर की गाड़ी भी जब्त कर ली गई है.

इलाके के लोग इससे काफी दिनों से परेशान थे. यह मामला कांटी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. अब दोनों को थाने ले जाकर पूछताछ की जा रही है. दरअसल कांटी पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही थी कि एनएच पर एक एमवीआई द्वारा अवैध वसूली की जा रही है.

शनिवार की रात करीब 2 बजे पुलिस को सूचना मिली कि दरभंगा मोड़ के पास एक एमवीआई द्वारा फिर से अवैध वसूली की जा रही है. सूचना मिलने पर कांटी थाना प्रभारी ने जांच के लिए गश्ती वाहन को मौके पर भेजा, वहां एक पिकअप को रोका गया.

वहां मौजूद दो लोगों में से एक खुद को एमवीआई बता रहा था, जबकि उसके साथ एक और व्यक्ति था जो उसका ड्राइवर था. उनके साथ कोई पुलिस कर्मी नहीं था, जिससे गश्ती कर रहे थाने के लोगों का शक गहरा गया. वहां मौजूद पिकअप चालक ने भी बताया कि हमारे पास सारे कागजात हैं, फिर भी हमें परेशान किया जा रहा है और पैसे देने के लिए मजबूर किया जा रहा है.

जिसके बाद दोनों आरोपियों को पुलिस थाने ले गई. जब थाना प्रभारी रामनाथ प्रसाद ने दोनों से कड़ाई से पूछताछ की तो उस व्यक्ति ने कबूल किया कि वह फर्जी एमवीआई है. आरोपी फर्जी एमवीआई की पहचान छपरा जिले के रिविलगंज निवासी राज कुमार प्रसाद के रूप में हुई है.

उसके पिता का नाम राम भजन प्रसाद है. वहीं उसके ड्राइवर का नाम मो. शमीम आलम है जो छपरा टाउन का रहने वाला है. इस मामले को पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें:- विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में नौकरियों की धूम, शिक्षा विभाग में इन पदों पर होने जा रही हैं हजारों वैकेंसी

यह भी पढ़ें:- बिहार के ‘हावड़ा ब्रिज’ के बारे में सुना है आपने? पुल पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, जानिए पूरी कहानी

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News