Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Nalanda News : पत्नी पर प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या का आरोप, शव कब्र से निकालकर कराया पोस्टमार्टम

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

Nalanda News : प्रेम प्रसंग की जानकारी सामने आने पर हत्या की आशंका जताई गई।

Nalanda News
Nalanda News

Nalanda News : नालंदा जिले के बिहारशरीफ में पति की संदिग्ध मौत और गुपचुप तरीके से शव दफनाने का मामला सामने आया है। नगर थाना क्षेत्र के थवई मोहल्ला निवासी बबलू खान के पुत्र सन्नी खान 32 की 11 मार्च को मौत हो गई थी, जिसके बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।

परिजनों के अनुसार सन्नी की पत्नी हीना प्रवीण का मोहल्ले के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग था। आरोप है कि हीना ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सन्नी की हत्या कर दी और शव को फांसी का रूप देकर दफना दिया।

यह भी पढ़ें:- शराब माफियाओं के खिलाफ रेलवे पुलिस का सट्टा अभियान जारी, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

पहले तो परिजनों को शक नहीं हुआ, लेकिन बाद में जब प्रेम प्रसंग की जानकारी मिली तो हत्या का शक हुआ। शिकायत के बाद अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को शव को कब्र से निकलवाया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

नगर थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी और पत्नी से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें:- ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने 6 लड़के-लड़कियों को किया गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामान भी बरामद
News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News