Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Nawada News होली-रमजान को लेकर नवादा में सुरक्षा कड़ी, डीएम-एसपी ने अर्धसैनिक बलों के साथ किया 3 किलोमीटर फ्लैग मार्च

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

Nawada News : होली और रमजान को लेकर आज नवादा डीएम-एसपी ने अर्धसैनिक बलों के साथ फ्लैग मार्च किया। उन्होंने कहा कि त्योहारों को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Nawada News
Nawada News

Nawada News : बिहार के नवादा में होली और रमजान को लेकर प्रशासन अलर्ट पर है और इसी के मद्देनजर नवादा के DM रवि प्रकाश और SP अविनाश धीमान तमाम पुलिस अधिकारी और अर्धसैनिक बलों के साथ नवादा की सड़कों पर उतरे और फ्लैग मार्च के जरिए संदेश दिया.

उन्होंने आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की है. कहा है कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी. नवादा डीएम ने कहा कि नवादा प्रशासन हर चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार है.

अगर कोई त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था भंग करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए नवादा प्रशासन ने फ्लैग मार्च की झलक दिखाई है. नवादा के समाहरणालय से पूरे शहर में घूमते हुए करीब 3 किलोमीटर तक फ्लैग मार्च निकाला गया है जिसमें सभी अधिकारी खुद पैदल चलकर लोगों को संदेश देने निकले हैं.

नवादा में बड़े पैमाने पर अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है. वहीं SP अविनाश धीमान ने कहा कि नवादा प्रशासन दोनों त्योहारों को शांतिपूर्ण आपसी भाईचारे के साथ मनाने की पूरी तैयारी कर ली है.

यह भी पढ़ें:- Bihar Crime News होली से पहले पति ने खेला खूनी खेल, कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट

माहौल बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।मौके पर सदर एसडीओ अखिलेश कुमार, सदर DSP हुलास कुमार, नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार, अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत सभी पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:- Begusarai Crime News बिहार के शराब माफिया होली की तैयारी में जुटे हैं, पुलिस जब उनके रास्ते में आई तो उन्होंने हमला कर दिया
News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News