Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Nawada News दीवार गिरने से एक ही परिवार के पांच लोग दब गए, एक की मौत; चार लोग गंभीर रूप से घायल

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Nawada News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में बड़ा हादसा हुआ है। निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से एक ही परिवार के पांच लोग मलबे में दब गए।
Nawada News
Nawada News

Nawada News : नालंदा से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है, जहां परवलपुर थाना क्षेत्र के अलीपुर बिगहा गांव में शनिवार की शाम मकान निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हो गया. ढलाई के दौरान अचानक दीवार गिर गई. जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

मृतक की पहचान 46 वर्षीय अशोक यादव के रूप में हुई है जबकि उनकी पत्नी गौरी देवी, बेटा रोशन कुमार और बेटी रिम्पी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को परवलपुर के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार मकान में छत की ढलाई हो रही थी और अचानक दीवार कमजोर होने के कारण गिर गई। हादसे के वक्त अशोक यादव अपने परिवार के साथ निर्माण स्थल पर मौजूद थे।

घटना की सूचना मिलने पर परबलपुर थाना प्रभारी पप्पू कुमार सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान दीवार असंतुलित होकर गिरने से यह हादसा हुआ है। उन्होंने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

यह भी पढ़ें:
News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News