Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Bihar News : काम में लापरवाही बरतना पड़ा महंगा, SP ने SHO पर की बड़ी कार्रवाई

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Bihar News : बिहार के वैशाली में काम में लापरवाही बरतना एक थाना प्रभारी को महंगा पड़ गया. एसपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया है.

Bihar News : बिहार के वैशाली में एक लापरवाह पुलिस अधिकारी पर गाज गिरी है. SP ने काम में लापरवाही बरतने वाले एक थाना प्रभारी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है. एसपी की इस कार्रवाई के बाद जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.

दरअसल, वैशाली एसपी ललित मोहन शर्मा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी और पुलिस अवर निरीक्षक प्रवीण कुमार को निलंबित कर दिया है. क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने में विफलता, कर्तव्य में लापरवाही और वरीय अधिकारियों को गुमराह करने जैसे गंभीर आरोपों के चलते यह सख्त कार्रवाई की गई है.

निलंबन आदेश के अनुसार पुलिस अवर निरीक्षक प्रवीण कुमार को निलंबन अवधि में पुलिस केंद्र हाजीपुर में मुख्यालय आवंटित किया गया है. पुलिस विभाग के इस कदम को अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है.

SP ललित मोहन शर्मा ने कहा है कि कानून व्यवस्था के मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह कार्रवाई अन्य पुलिसकर्मियों के लिए भी चेतावनी है कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ करें। विभाग ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सूचनाओं के आदान-प्रदान में पारदर्शिता बेहद जरूरी है।

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News