Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Nitish Cabinet Meeting : नीतीश कैबिनेट में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ईओ और सीओ पर गाज……

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Nitish Cabinet Meeting : नीतीश कैबिनेट की बैठक में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. नीतीश कैबिनेट ने ईओ और सीओ पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें बर्खास्त कर दिया है.
Nitish Cabinet Meeting
Nitish Cabinet Meeting

Nitish Cabinet Meeting : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में कुल 34 एजेंडों पर मुहर लगी. बैठक में विभिन्न विभागों में पदों के सृजन और पुनर्गठन को लेकर अहम फैसले लिए गए. इसके साथ ही सीएम नीतीश ने बैठक में भ्रष्टाचार के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई की. कैबिनेट की बैठक में सीएम नीतीश ने कुल 34 एजेंडों पर मुहर लगाई. जिसमें से एक भ्रष्टाचार के खिलाफ था. इसके तहत ईओ और सीओ को बर्खास्त किया गया. आपको बता दें कि कैबिनेट की बैठक सुबह 11 बजे पुराने सचिवालय स्थित कैबिनेट हॉल में हुई.

विजय सुनार पर बड़ी कार्रवाई
नीतीश कैबिनेट ने सेना बस्ती मामले में विजय सुनार पर कार्रवाई की है। इसके तहत नगर परिषद बिया शेखपुरा के तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी विजय सुनार के खिलाफ सेना बस्ती मामले में अनुशासनात्मक कार्रवाई चल रही है (कांड संख्या वी.कोट-38/2019)। फिलहाल वे निलंबित हैं और मामले की जांच चल रही है। वहीं, नीतीश कैबिनेट में उन्हें बर्खास्त करने की मंजूरी मिल गई है।

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की बड़ी कार्रवाई
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने पश्चिमी चंपारण जिले के सिकटा के तत्कालीन अंचल अधिकारी रमन राय के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। राय वर्तमान में किशनगंज बंदोबस्त कार्यालय में सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली-2005 के नियम-14 (XI) के तहत उन्हें सेवामुक्त करने की स्वीकृति दी गई है। इस निर्णय के तहत उन्हें भविष्य में सरकारी सेवा के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:
News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News