Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Nitish government gave good news before the elections चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने दी खुशखबरी, जेपी पथ के बाद इस एनएच का होगा चौड़ीकरण

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Nitish government gave good news before the elections : दीघा से कोइलवर तक जेपी गंगा पथ के 36 किमी लंबे विस्तार से पहले बिहटा से मनेर होते हुए दानापुर तक पुराने एनएच-30 का चौड़ीकरण किया जाएगा। दानापुर के शाहपुर से बिहटा चौराहा तक 22 किमी लंबे मार्ग को 14 मीटर चौड़ा करने के लिए डीपीआर तैयार कर लिया गया है।
Nitish government gave good news before the elections
Nitish government gave good news before the elections

Nitish government gave good news before the elections : बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में सरकार राज्य के लोगों को कई सौगात दे रही है. नीतीश सरकार ने राज्य के लोगों को एक और बड़ी खुशखबरी दी है. बिहटा से मनेर के बीच NH-30 का चौड़ी करण किया जाएगा. इस सड़क के चौड़ीकरण पर करीब 70 करोड़ रुपये खर्च होंगे. सड़क की चौड़ाई 14 मीटर होगी.

दीघा से कोइलवर तक जेपी गंगा पथ के 36 किलोमीटर विस्तार से पहले बिहटा से मनेर होते हुए दानापुर तक पुराने एनएच-30 का चौड़ीकरण किया जाएगा। दानापुर के शाहपुर से बिहटा चौक तक 22 किलोमीटर पुराने एनएच 30 को 14 मीटर चौड़ा करने की योजना है, जिसके लिए डीपीआर तैयार हो चुका है। इसके साथ ही दीघा-खागोल नहर रोड के 14 मीटर चौड़ीकरण योजना के तहत जल्द ही काम शुरू करने की तैयारी है।

बता दें कि सीएम नीतीश ने अपनी प्रगति यात्रा के दौरान इन सड़कों के विकास की घोषणा की थी. अब सभी का डीपीआर तैयार हो गया है. दानापुर कैंट के बाद शाहपुर से मनेर होते हुए बिहटा चौराहा तक 22 किलोमीटर सड़क चौड़ीकरण पर करीब 70 करोड़ रुपये खर्च होने की संभावना है. इस सड़क के चौड़ीकरण के बाद बक्सर और आरा से दानापुर, दीघा और जेपी गंगा पथ का सीधा संपर्क आसान हो जाएगा. वहीं, दानापुर में बेली रोड से गोला रोड की चौड़ाई 14 मीटर करने के लिए टेंडर की प्रक्रिया मई तक पूरी हो जाएगी. वर्तमान में यह सड़क 7.5 मीटर चौड़ी है, जिसे बढ़ाकर 14 मीटर किया जाएगा.

यह भी पढ़ें:
News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News