Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

बिहार में दो पत्नियों ने पति को किया बांट, पहली के साथ 4 दिन और दूसरी के साथ 3 दिन रहने का तय हुआ फॉर्मूला

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

बिहार के पूर्णिया में पुलिस परामर्श केंद्र ने एक परिवार को टूटने से बचा लिया। यहां एक पति की दो पत्नियों के लिए ऐसा फॉर्मूला तय किया गया कि हर कोई हैरान है।

Purnia News : बिहार के पूर्णिया से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। आपने दुकान, मकान, खेत, खलिहान के बंटवारे के बारे में सुना होगा, लेकिन यहां दो पत्नियों ने अपने पति का बंटवारा कर दिया है। पुलिस परिवार परामर्श केंद्र ने जो फॉर्मूला तय किया है, वह भी चौंकाने वाला है। पति को हफ्ते में चार दिन पहली पत्नी के साथ और तीन दिन दूसरी पत्नी के साथ रहना होगा।

आपको बता दें कि पूर्णिया के एक शख्स ने अपनी पहली पत्नी को तलाक दिए बिना ही दूसरी शादी कर ली थी। जब पहली पत्नी ने इसका विरोध किया तो पति ने उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। शादी को कई साल बीत चुके थे। उनके बच्चे भी थे, जिनका खर्च उठाने से शख्स इनकार कर रहा था। इसे लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

इसके बाद मामला थाने पहुंचा और दोनों को पुलिस परामर्श केंद्र बुलाया गया। जहां पति ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए दोनों पत्नियों को पूरे सम्मान के साथ रखना चाहता है। लेकिन उसके सामने सबसे बड़ी समस्या यह थी कि दोनों पत्नियों को साथ कैसे रखा जाए। युवक की बात सुनने के बाद परामर्श केंद्र के वरिष्ठ सदस्य दिलीप कुमार की पहल पर एक अनोखा समाधान निकाला गया।

पुलिस परामर्श केंद्र ने पति को सप्ताह में चार दिन पहली पत्नी के साथ और तीन दिन दूसरी पत्नी के साथ रहने की सलाह दी। इसके अलावा उसे अपने दोनों बच्चों के खर्च के लिए 4000 रुपये प्रतिमाह देने को कहा, जिस पर पति और दोनों पत्नियां राजी हो गए और खुशी-खुशी घर लौट आए। इस अजीबोगरीब मामले के बारे में जानकर हर कोई हैरान है।

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News