Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Patna Cyber News : online मिक्सर मंगवाना पड़ा महंगा, एड्रेस अपडेट के नाम पर महिला के खाते से निकल गए 52 हजार रुपये

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

Patna Cyber News : गूगल पर मोबाइल नंबर सर्च करने के बाद महिला ने कंपनी के कस्टमर केयर पर कॉल किया। लेकिन उसे नहीं पता था कि जिससे वह बात कर रही है वह किसी कंपनी का प्रतिनिधि नहीं बल्कि साइबर अपराधी है। पलक झपकते ही जालसाज ने खाते से 52 हजार रुपये निकाल लिए।

Patna Cyber News : अगर आप भी गूगल पर किसी कंपनी का नंबर सर्च करते हैं तो सावधान हो जाइए। पटना के जक्कनपुर में रहने वाली एक महिला को इस चक्कर में 52 हजार रुपए का नुकसान हो गया है। महिला ने online मिक्सर मंगवाया था लेकिन थोड़ी सी लापरवाही के कारण उसे भारी नुकसान हो गया।

दरअसल महिला ने जो मिक्सर ऑर्डर किया था उसकी डिलीवरी 12 फरवरी को होनी थी लेकिन वो 14 फरवरी तक नहीं आया. फिर महिला ने जिस कंपनी से ऑर्डर किया था उसका नंबर गूगल पर सर्च किया. गूगल पर कंपनी का मोबाइल नंबर 9123882769 दिखा. महिला ने जब उस नंबर पर कॉल किया तो कॉल रिसीव करने वाले ने खुद को कंपनी का कस्टमर केयर बताते हुए कहा कि आपका पता हमारी साइट पर अपडेट नहीं है.

पिन कोड में गलती की वजह से आपका सामान डिलीवर नहीं हुआ है। सबसे पहले आपको अपना पता अपडेट करना होगा, तभी आपका सामान आपके घर पहुंचेगा। महिला ठगी के जाल में फंस गई और उसने अपना पता बता दिया जिसके बाद एक लिंक भेजा गया और उस पर क्लिक करते ही महिला के खाते से 52 हजार रुपये निकल गए। महिला के मोबाइल पर पैसे कटने का मैसेज आने पर वह हैरान रह गई।

तब उसे अहसास हुआ कि वह साइबर ठगी का शिकार हो गई है। पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में की। साइबर थाना प्रभारी राघवेंद्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। बैंक से ट्रांजेक्शन का डिटेल मांगा गया है। मोबाइल नंबर की भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News