आयकर विभाग की टीम ने एक पान मसाला कंपनी के मालिक के घर पर छापा मारा। अधिकारियों की जांच में भारी टैक्स चोरी का खुलासा हुआ। घर से 40 करोड़ की जूलरी और करीब 15 करोड़ की नकदी बरामद हुई। इतनी बड़ी मात्रा में मिले नोटों को गिनने के लिए मशीन भी बुलाई गई। यह भी पता चला कि मालिक ही अरबपति नहीं है, उसका नौकर भी करोड़पति है। यह जानकर आयकर अधिकारी भी हैरान रह गए।

चौंकाने वाला मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर का है जहां आयकर विभाग की टीम एक पान मसाला कारोबारी के घर छापेमारी करने आई थी. इस छापेमारी में भारी मात्रा में आयकर चोरी का खुलासा हुआ. आयकर विभाग और जीएसटी ने छापेमारी कर पान मसाला कारोबारी को पकड़ा. वह पान मसाला कारोबार के साथ-साथ परफ्यूम कंपनी भी चलाता है. इसके जरिए वह करोड़ों रुपये की आयकर चोरी कर रहा था.
आपको बता दें कि कानपुर की एसएनके कंपनी पान मसाला बनाती है। इस कंपनी के मालिक के घर और फैक्ट्री पर जब आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा तो उसके घर से 15 करोड़ कैश के साथ 40 करोड़ रुपए के सोने के जेवरात बरामद हुए। लेकिन जब दस्तावेजों की जांच की गई तो हैरान रह गए। दरअसल पान मसाला कंपनी के मालिक ने अपने नौकर के नाम पर दिल्ली, मुंबई, नोएडा, गाजियाबाद समेत कई शहरों में प्रॉपर्टी खरीद रखी है।
वह खुद तो अरबपति है लेकिन उसका नौकर भी किसी करोड़पति से कम नहीं है। आयकर विभाग को 70 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी के सबूत भी मिले हैं। मसाला व्यापारी ने 100 से ज्यादा फर्जी कंपनियां खोल रखी थीं। इनके जरिए वह टैक्स चोरी करता था और सरकार को चूना लगाता था। लेकिन आज उसकी चोरी पकड़ी गई। आयकर विभाग ने बरामद माल को जब्त कर लिया है। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Author: News Patna Ki
सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ




