Pahalgam Terror Attack : कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शामिल तीन आतंकियों के स्केच जारी किए गए हैं। तीन में से दो स्केच का हुलिया पटना में घूम रहे दो युवकों से मेल खाता है। इससे हड़कंप मच गया।…

Pahalgam Terror Attack : कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शामिल तीन आतंकियों के स्केच जारी किए गए हैं। तीन स्केच में से दो का हुलिया पटना में घूम रहे दो युवकों से मेल खा गया। इससे हड़कंप मच गया। देर रात खुफिया विभाग से यह इनपुट कोतवाली थाने को मिला। इसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई। देर रात खुफिया एजेंसियों को इनपुट मिला कि स्केच में दिख रहे 2 संदिग्धों से मिलते-जुलते चेहरे पटना शहर में देखे गए हैं।
इनपुट मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस सतर्क हो गई और तीन टीमें बनाकर शहर के प्रमुख इलाकों में छापेमारी शुरू कर दी। डाकबंगला चौराहा, पटना जंक्शन, फ्रेजर रोड और होटल गली जैसे संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने घंटों तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन युवकों की पहचान की गई और आखिरकार उन्हें फ्रेजर रोड स्थित एक अपार्टमेंट से हिरासत में लिया गया। पूछताछ के बाद पता चला कि तीनों युवक दरभंगा जिले के रहने वाले हैं और कपड़े के कारोबार से जुड़े हैं।
पुलिस को शक इसलिए हुआ क्योंकि दोनों युवकों के चेहरे काफी हद तक जारी किए गए स्केच से मेल खाते थे। साथ ही, ये युवक डाकबंगला चौराहे के पास संदिग्ध तरीके से फोटो खींचते देखे गए थे। पूछताछ के दौरान एक युवक ने बताया कि वह पहली बार पटना आया है और अपने दोस्त को लोकेशन दिखाने के लिए फोटो भेज रहा था। पूछताछ और स्थानीय थाने से सत्यापन के बाद तीनों से बांड भरवाकर छोड़ दिया गया।
यह भी पढ़ें:
-
- Bihar News : बिहार का एक ऐसा थाना जहां नहीं है लॉकअप, आरोपी के फरार होने पर मच जाता है हड़कंप, पहले भी पुलिस को झेलनी पड़ी है शर्मिंदगी
- Civil Court Patna सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बिहार एटीएस की टीम और पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
- Nitish Cabinet Meeting : नीतीश कैबिनेट में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ईओ और सीओ पर गाज……
Author: News Patna Ki
सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ



