Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

पंचायत भवन निर्माण में लगी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, नशे में धुत चार युवकों ने किया गंदा काम

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

बिहार के जहानाबाद में नशे में धुत चार बदमाशों ने एक महिला मजदूर के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

Jehanabad News : जहानाबाद के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के सागरपुर गांव में पंचायत भवन निर्माण में लगी महिला मजदूर के साथ रात में सोये अवस्था में सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस मामले में महिला मजदूर ने मखदुमपुर थाने में मामला दर्ज कराया है।

जानकारी के अनुसार सागरपुर गांव में पंचायत भवन निर्माण का काम चल रहा है। इसमें कई मजदूर काम कर रहे हैं। वहां काम कर रही एक महिला के साथ उसके साथ काम कर रहे कुछ मजदूरों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है।

मखदुमपुर थाने में दिए गए बयान में महिला ने कहा है कि वह रात में अपने टेंट में सो रही थी, तभी उसके सहकर्मी रंजय राय, मनोज कुमार, गुड्डू राय और अनिल यादव अचानक उसके टेंट में घुस आए और उसके साथ मारपीट करने लगे।

महिला ने बताया कि जब उसने विरोध किया तो अनिल यादव ने उसका मुंह हाथ से बंद कर दिया और सभी ने बारी-बारी से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी अरविंद प्रताप सिंह, एसडीपीओ 2 संजीव कुमार, मखदुमपुर एसएचओ ओमप्रकाश समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया।

जहानाबाद एसपी ने बताया कि पुलिस ने सभी नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है. सभी की मेडिकल जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. आपको बता दें कि सागरपुर हाई स्कूल के पास पंचायत सरकार भवन का निर्माण हो रहा है, जिसमें काम करने के लिए पटना से पुरुष और महिला मजदूर आए हैं और निर्माण स्थल पर टेंट लगाकर रह रहे हैं.

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News