Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

बिहार में पासपोर्ट वेरिफिकेशन के नियम बदले, सभी थाना तक पहुंचा नया आदेश

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

Passport Verification : बिहार में पासपोर्ट बनाने की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हुआ है। पासपोर्ट बनाने से पहले पुलिस वेरिफिकेशन की प्रक्रिया अब क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम (CCTNS) की मदद से होगी। इससे पुलिस वेरिफिकेशन में और पारदर्शिता और तेजी आएगी। इस प्रक्रिया से एक थाने की पुलिस को दूसरे थाने से जानकारी हासिल करने में आसानी होगी।

आपको बता दें कि बिहार में पासपोर्ट के लिए आवेदन करने वालों के लिए अब पुलिस से अपना आपराधिक रिकॉर्ड छिपाना आसान नहीं होगा। पासपोर्ट बनाने से पहले पुलिस वेरिफिकेशन अब क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम (CCTNS) की मदद से किया जाएगा। इससे कम समय में ज्यादा पारदर्शिता के साथ पुलिस वेरिफिकेशन हो सकेगा।

इस संबंध में थाना स्तर पर पुलिस अधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसी महीने के पहले सप्ताह में सरदार पटेल भवन स्थित पुलिस मुख्यालय के सभागार में पटना जिले के सभी थानों के अधिकारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र का भी आयोजन किया गया था। इसमें क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के अधिकारी भी शामिल हुए थे। दरअसल, राज्य के लगभग सभी थाने सीसीटीएनएस से जुड़ चुके हैं।

यहां अगर किसी व्यक्ति के खिलाफ राज्य के किसी भी थाने में कोई आपराधिक मामला दर्ज है तो उसकी जानकारी किसी भी जिले के थाने से ली जा सकेगी। पासपोर्ट आवेदन मिलने पर थाने का पुलिस अधिकारी आवेदक का नाम और फोटो सीसीटीएनएस पर अपलोड कर उसकी जांच करेगा। पासपोर्ट बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए बिहार पुलिस पहले से ही M पासपोर्ट पुलिस ऐप का इस्तेमाल कर रही है।

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News