Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Patna News खुशखबरी! बिहार की 4 नदियों पर बनेंगे 12 नए पुल, राज्य के किसी भी कोने से 3 घंटे में पटना पहुंचने का लक्ष्य

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Patna News : बिहार की 4 नदियों पर 12 पुल बनाए जाएंगे। 2035 तक राज्य के किसी भी कोने से पटना सिर्फ तीन घंटे में पहुंचा जा सकेगा। इसके लिए विकसित भारत 2047 का रोड मैप तैयार किया गया है।
patan-news-good-news-bihar-'s-4-rivers-12
patan-news-good-news-bihar-‘s-4-rivers-12

Patna News : बिहार की चार नदियों गंगा, सोन, गंडक और कोसी पर 12 और पुल बनेंगे। फिलहाल इन चारों नदियों पर 24 पुल बने हैं। 15 पुलों का निर्माण कार्य चल रहा है। इन पुलों के बनते ही राज्य की चारों नदियों पर बड़े पुलों की संख्या बढ़कर 51 हो जाएगी। पथ निर्माण विभाग ने एक दर्जन नए पुल बनाने के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

साथ ही हर 20 किलोमीटर की दूरी पर लोगों को चार लेन की सड़क उपलब्ध कराई जाएगी। बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि बिहार हिमालय से निकलने वाली नदियों के जल प्रवाह क्षेत्र में है। दक्षिण बिहार में सोन समेत अन्य नदियां हैं।

सुगम यातायात के लिए इन नदियों पर पुलों का निर्माण जरूरी है, ताकि लोग कम समय में गंतव्य तक की दूरी तय कर सकें। सरकार ने सबसे पहले बिहार के किसी भी कोने से छह घंटे में पटना पहुंचने की योजना पर काम शुरू किया इस संबंध में सरकार ने अब 2027 तक राज्य के किसी भी कोने से पटना चार घंटे में पहुंचने का लक्ष्य रखा है, जबकि 2035 तक राज्य के किसी भी कोने से पटना महज तीन घंटे में पहुंचा जा सकेगा।

इसके लिए विकसित भारत 2047 का रोड मैप तैयार किया गया है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए 5000 किलोमीटर सिंगल लेन सड़क को दो लेन या उससे अधिक चौड़ा किया जाएगा। गंगा नदी पर बक्सर में मौजूदा पुल के समानांतर तीन लेन का पुल बनाया जाएगा।

रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेस-वे के रूट एलाइनमेंट में मटिहानी-साम्हो के बीच छह लेन का पुल बनेगा और कहलगांव में गंगा नदी पर चार लेन का पुल बनेगा। वाराणसी-रांची-कोलकाता एक्सप्रेस-वे और पटना-आरा-सासाराम के एलाइनमेंट में सोन नदी पर पुल बनेगा।

गंडक नदी पर वीटीआर बाईपास पर एक नया चार लेन का पुल, एनएच 727ए संरेखण पर पटजिरवा में एक चार लेन का पुल, गोरखपुर-सिलीगुड़ी संरेखण पर एक छह लेन का पुल और राम जानकी मार्ग संरेखण पर सत्तरघाट में एक चार लेन का पुल बनाया जाएगा, जबकि कोसी नदी पर गोरखपुर-सिलीगुड़ी संरेखण पर एक छह लेन का पुल, पटना-पूर्णिया संरेखण पर सिमरी-बख्तियारपुर के पास एक छह लेन का पुल और कुर्सेला में एक अतिरिक्त चार लेन का पुल बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें:- इंजीनियरिंग छात्रा के खौफनाक कदम के बाद कॉलेज में मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच
यह भी पढ़ें:- Bihar Politics बीजेपी की बी टीम कहे जाने पर मीडिया पर भड़के प्रशांत किशोर, निकाली अपनी भड़ास
News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News