Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Patna Airport News इंडिगो फ्लाइट में लेजर लाइट से मची अफरा-तफरी, पायलट की सूझबूझ से टला हादसा

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Patna Airport News : अगर कोई व्यक्ति उड़ते विमान पर लेजर लाइट चमकाता है तो उसे जेल जाना पड़ सकता है. फिलहाल एयरपोर्ट थाना और फुलवारीशरीफ थाने की पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
Patna Airport News
Patna Airport News

Patna Airport News : पटना से बड़ी खबर आ रही है जहां एयरपोर्ट पर उतरते वक्त इंडिगो की फ्लाइट पर किसी ने लेजर लाइट चमका दी जिससे विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गया। एयरपोर्ट थाना और फुलवारीशरीफ थाने को मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।

बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा लेजर लाइट दिखाए जाने के कारण पुणे से पटना आने वाली इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E653 जिसे 6:40 बजे पटना एयरपोर्ट पर उतरना था, क्षतिग्रस्त हो गई। विमान जब उतर रहा था, तभी अचानक किसी ने लेजर लाइट दिखा दी, जिससे विमान का संतुलन बिगड़ गया। इस दौरान विमान के पायलट ने सूझबूझ से काम लिया, जिसके कारण विमान को सुरक्षित पटना एयरपोर्ट पर उतार लिया गया। एयरपोर्ट थाना प्रभारी के अनुसार किसी ने लेजर लाइट दिखाई थी।

जिससे एयरपोर्ट अधिकारी हरकत में आए और तुरंत वायरलेस से एयरपोर्ट थाना और फुलवारी थाना को मैसेज भेजा। एयरपोर्ट थाना और फुलवारी थाना की पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि लेजर लाइट कहां से दिखाई गई। जिस फ्लाइट पर लेजर लाइट दिखाई गई, उसे पटना में लैंड करने के बाद अहमदाबाद भेजा गया था।

आपको बता दें कि आजकल शादी, पार्टी, मेले और उत्सव में लेजर लाइट का इस्तेमाल किया जाता है. इस लेजर लाइट की रोशनी काफी दूर तक जाती है. एयरपोर्ट पर लगातार विमानों की आवाजाही होती रहती है. एयरपोर्ट के आसपास ऐसी लेजर लाइट जलने से इनका फोकस भी विमानों पर पड़ता है.

यह एविएशन सिक्योरिटी के लिए खतरनाक है. पायल के ध्यान भटकने से विमान क्रैश भी हो सकता है. अगर कोई व्यक्ति उड़ते विमान पर लेजर लाइट चमकाता है तो उसे जेल भी जाना पड़ सकता है. फिलहाल एयरपोर्ट थाने और फुलवारीशरीफ थाने की पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें:
News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News