Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Patna Junction New Terminal पटना जंक्शन पर 5 प्लेटफॉर्म टर्मिनल का भूमि पूजन हुआ, वहीं से चलेगी लोकल ट्रेन.. जानिए कहां से पकड़ें ट्रेन

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Patna Junction New Terminal : पटना जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ को कम करने के लिए हार्डिंग पार्क के पास टर्मिनल के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया है, जहां से 50 यात्री ट्रेनों का परिचालन होगा।
Patna Junction New Terminal
Patna Junction New Terminal

Patna Junction New Terminal : पटना जंक्शन की जगह हार्डिंग के पास करीब 80 करोड़ रुपये की लागत से 4.80 एकड़ जमीन पर 5 प्लेटफॉर्म वाले प्रस्तावित नए टर्मिनल का भूमि पूजन किया गया। इस टर्मिनल से पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन होगा।

जंक्शन से पूरब और पश्चिम दिशा में चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन अब इस नए टर्मिनल से होगा। इस सुविधा का लाभ रोजाना 60 हजार से ज्यादा लोकल यात्रियों को मिलेगा। हार्डिंग पार्क के पास टर्मिनल निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया है, जहां से 50 पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन होगा।

यह नया टर्मिनल पटना जंक्शन की जगह बनेगा और इसकी लागत करीब 80 करोड़ रुपये आएगी। इस टर्मिनल में 1000 से ज्यादा वाहनों की पार्किंग की सुविधा होगी। वहीं, 15 जनरल टिकट काउंटर बनाए जाएंगे। इसके साथ ही 2000 से ज्यादा यात्रियों की क्षमता वाला वेटिंग हॉल भी बनाया जाएगा।

पुरुषों और महिलाओं के लिए चार से ज्यादा अलग-अलग शौचालय भी बनाए जाएंगे। हार्डिंग पार्क के पास बनने वाले नए टर्मिनल से उत्तर बिहार के लिए पांच पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस नए टर्मिनल से प्रतिदिन करीब 60 हजार लोकल यात्रियों को सुविधा मिलेगी। यह टर्मिनल फुलवारी के रास्ते पाटलिपुत्र जंक्शन रेलवे लाइन से सीधा जुड़ा होगा। हार्डिंग पार्क के पास बनने वाले नए टर्मिनल से उत्तर बिहार के यात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी।

यह भी पढ़ें:

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News