Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Patna Junction पटना में नए टर्मिनल से चलेंगी लोकल ट्रेनें, हार्डिंग पार्क में काम जोरों पर शुरू……..

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Patna Junction : पटना के हार्डिंग पार्क में आधुनिक रेलवे टर्मिनल का निर्माण दो चरणों में किया जा रहा है। पहले चरण का काम दिसंबर 2025 तक पूरा हो जाएगा, जिसमें 150 करोड़ रुपये की लागत से चार प्लेटफॉर्म बनाए जाएंगे।….
Patna Junction
Patna Junction

Patna Junction : राजधानी पटना के हार्डिंग पार्क में नया और आधुनिक रेलवे टर्मिनल बनने जा रहा है, जिससे स्थानीय यात्रियों को राहत मिलेगी और पटना जंक्शन पर ट्रेनों का दबाव कम होगा। रेलवे ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पहले चरण का काम तेज गति से शुरू कर दिया है। टर्मिनल का पहला चरण दिसंबर 2025 तक पूरा हो जाएगा।

दानापुर मंडल के डीआरएम ने बताया कि हार्डिंग पार्क का विकास दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में रेलवे 150 करोड़ रुपए खर्च करेगी। जिसमें से 80 करोड़ रुपए रेलवे बोर्ड की ओर से आवंटित किए जा चुके हैं। साथ ही निर्माण एजेंसी का चयन कर काम शुरू कर दिया गया है। वहीं प्रशासन की मदद से पार्क को अतिक्रमण मुक्त करा दिया गया है। निर्माण एजेंसी की ओर से पार्क की साफ-सफाई और जमीन समतलीकरण का काम शुरू कर दिया गया है।

आपको बता दें कि टर्मिनल में 4 नए प्लेटफॉर्म बनाए जाएंगे, जहां से लोकल ट्रेनों का परिचालन होगा। इससे यात्रियों को अब पटना जंक्शन जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हार्डिंग पार्क से सारण, बक्सर, गया समेत उत्तर बिहार के कई शहरों के लिए सीधी लोकल ट्रेन सेवा शुरू हो जाएगी। जब इस नए टर्मिनल से लोकल ट्रेनों का परिचालन होगा तो पटना जंक्शन पर ट्रेनों का लोड कम हो जाएगा।

इसके साथ ही एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों के परिचालन को और अधिक कुशल और समयबद्ध बनाने में मदद मिलेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पटना जंक्शन को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। लेकिन जगह की कमी के कारण जंक्शन के विस्तार में कठिनाई आ रही थी, जिसके समाधान के लिए हार्डिंग पार्क टर्मिनल का निर्माण एक महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्य लाभ

  • स्थानीय यात्रियों को पटना जंक्शन जाने की जरूरत नहीं
  • यह टर्मिनल उत्तर और दक्षिण बिहार के शहरों को सीधे जोड़ेगा
  • पटना जंक्शन पर लोड कम होगा, एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन बेहतर होगा
  • स्टेशन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा
यह भी पढ़ें:
News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News