Patna Metro : पटना मेट्रो के तीन कोच पुणे से सड़क मार्ग से राजधानी पहुँच चुके हैं। अगस्त के पहले हफ़्ते तक ट्रायल की योजना है और 15 अगस्त से मेट्रो का संचालन शुरू हो सकता है।

Patna Metro : पटना मेट्रो परियोजना को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। पुणे से लाए गए तीन मेट्रो कोच अब पटना पहुँच गए हैं। इन कोचों को 74 पहियों वाले विशेष भारी ट्रकों पर लादकर लगभग 8-9 दिनों में सड़क मार्ग से राजधानी लाया गया है। इन्हें आईएसबीटी स्थित मेट्रो डिपो में रखा गया है।
तकनीकी टीम द्वारा इन कोचों के सभी पुर्जों को असेंबल करने के बाद, ISBT से मलाही पकड़ी तक ट्रायल रन शुरू किया जाएगा। इस दौरान मेट्रो ट्रेन का तकनीकी परीक्षण किया जाएगा और संभावित खामियों को दूर किया जाएगा। अगस्त के पहले सप्ताह तक ट्रायल पूरा करने की योजना है और फिर 15 अगस्त से पटना मेट्रो का परिचालन शुरू हो सकता है।
इन तीनों कोचों को ले जाने वाले ट्रकों की अधिकतम गति 20 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई है। मेट्रो के प्रत्येक कोच में लगभग 900 यात्रियों के बैठने और खड़े होने की व्यवस्था होगी, जिससे पटना जैसे शहर में भीड़भाड़ कम करने में मदद मिलेगी। पटना मेट्रो के प्राथमिक कॉरिडोर में ISBT से मलाही पकड़ी तक लगभग 6.1 किलोमीटर का रूट तैयार किया गया है।
इस रूट पर तीन कोच वाली मेट्रो ट्रेन चलाई जाएगी। इस कॉरिडोर में कुल पाँच स्टेशन बनाए गए हैं, जिनमें मलाही पकड़ी, खेमनीचक, भूतनाथ, जीरोमाइल और आईएसबीटी शामिल हैं। हालाँकि, खेमनीचक स्टेशन अभी निर्माणाधीन है, इसलिए ट्रायल के दौरान इसे बाईपास किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें:
-
- Jan Suraaj Party : जन सुराज के लिए वोट मत देना, अगर कोई…, प्रशांत किशोर ने यह अपील क्यों की?
- Samastipur News : पुलिस थाना या रिश्वतखोरी का अड्डा? महिला थाना प्रभारी 20 हज़ार रुपये लेते रंगे हाथों गिरफ्तार!
- Samastipur Crime News : बिहार के समस्तीपुर जिले में 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ उसी गांव के एक युवक ने बलात्कार किया.
Author: News Patna Ki
सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ



