Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Patna New flights : पटना से आज से इन शहरों के लिए नई फ्लाइट शुरू; अब मिलेगी सीधी फ्लाइट

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Patna New flights : नए समर शेड्यूल में पटना एयरपोर्ट से 13 शहरों के लिए सीधी फ्लाइट शुरू होंगी। पटना से दिल्ली, चेन्नई और बेंगलुरु के लिए नई फ्लाइट शुरू की गई है।
Patna New flights
Patna New flights

Patna New flights : पटना एयरपोर्ट से आने-जाने वाली फ्लाइट्स का नया शेड्यूल जारी हो गया है। एविएशन कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस ने पटना से दिल्ली, चेन्नई और बेंगलुरु के लिए एक-एक नई फ्लाइट शुरू की है। अब नई समय सारिणी में रोजाना 45 जोड़ी फ्लाइट्स का परिचालन होगा।

हालांकि, कोलकाता पटना रूट पर एक जोड़ी फ्लाइट कम कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, नए शेड्यूल के मुताबिक पटना से दिल्ली के लिए पहली फ्लाइट सुबह 8.30 बजे है, जबकि एयर इंडिया की आखिरी फ्लाइट रात 10.40 बजे है।

पटना से 13 शहरों दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई, रांची, लखनऊ, बेंगलुरु, अहमदाबाद, चेन्नई, चंडीगढ़, पुणे, गुवाहाटी और भुवनेश्वर के लिए सीधी फ्लाइट हैं। देवघर, अमृतसर, जयपुर, भोपाल, वाराणसी, प्रयागराज के लिए एक भी सीधी फ्लाइट सेवा शामिल नहीं की गई है।

इसके साथ ही पिछले महीने तक पटना एयरपोर्ट से रोजाना 43 जोड़ी फ्लाइट्स का परिचालन होता था। एक अप्रैल से इनकी संख्या बढ़कर 45 हो गयी है। टाइम टेबल के अनुसार पटना से विमानों की आवाजाही सुबह 7.35 बजे से रात 11.35 बजे तक निर्धारित है।

सूची के अनुसार 16 घंटे की अवधि में 45 विमान उतरेंगे और इतने ही विमान उड़ान भरेंगे। पटना से अंतिम उड़ान रात 11.25 बजे मिलेगी। इधर, दिल्ली-पटना-दिल्ली रूट पर कुल 13 जोड़ी उड़ानें होंगी।

पटना से बेंगलुरु के लिए उड़ानों की संख्या 8 जोड़ी से बढ़कर 9 जोड़ी हो गयी है, जबकि पटना से चेन्नई के लिए अब दो जोड़ी उड़ानें होंगी। पहले इस रूट पर एक उड़ान थी।

मुंबई के लिए पहले की तरह 4, हैदराबाद के लिए 5, कोलकाता के लिए 3, भुवनेश्वर के लिए दो जोड़ी उड़ानें हैं, जबकि अहमदाबाद, रांची, लखनऊ, गुवाहाटी, पुणे और चंडीगढ़ के लिए एक-एक उड़ान है।

यह भी पढ़ें:

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News