Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Patna News पालीगंज में रंगदारी विवाद में अपराधियों ने क्लर्क को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Patna News : पालीगंज के भेरहरिया-इंग्लिश बालू घाट पर गुरुवार की देर रात रंगदारी को लेकर हुए विवाद में अपराधियों ने एक लिपिक को गोली मार दी। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया।
Patna News
Patna News

Patna News : घायल लिपिक विनोद कुमार का इलाज पालीगंज अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है। विनोद कुमार बालू घाट से अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच कुछ बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और रंगदारी मांगने लगे।

विनोद ने इसका विरोध किया तो अपराधियों ने पहले तो उनकी पिटाई की। इसके बाद एक गोली चलाई, जो विनोद के कमर को छूते हुए गुजर गई। गोली लगते ही विनोद जमीन पर गिर पड़े। गोली की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बदमाशों ने वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन लोगों की भीड़ के कारण वे ज्यादा देर तक नहीं रुक सके।

ग्रामीणों ने घायल विनोद को तत्काल पीएचसी पालीगंज पहुंचाया, जहां डॉ. अजीत कुमार ने उनका प्राथमिक उपचार किया। डीएसपी-1 प्रीतम कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस घटना की जांच और अपराधियों की पहचान कर रही है।

घायल लिपिक के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पालीगंज में इस तरह की आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. रंगदारी को लेकर हमले की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं. बालू घाटों से जुड़े कारोबार में अक्सर अवैध वसूली और रंगदारी की घटनाएं सुनने को मिलती रहती हैं.

पुलिस प्रशासन लगातार ऐसे मामलों को रोकने का प्रयास कर रहा है, लेकिन अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. घटना के बाद इलाके के लोगों में गुस्सा है। उनका कहना है कि पुलिस को ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि अपराधियों में खौफ हो.

ग्रामीणों का मानना ​​है कि अगर समय रहते पुलिस ने ऐसी घटनाओं पर अंकुश नहीं लगाया तो अपराधियों का मनोबल और बढ़ सकता है. पालीगंज में रंगदारी को लेकर हुई इस घटना ने एक बार फिर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है.

हालांकि राहत की बात यह है कि घायल मुंशी खतरे से बाहर है और पुलिस मामले की जांच कर रही है. अब देखना यह है कि पुलिस अपराधियों को जल्द पकड़कर उनके खिलाफ क्या कार्रवाई करती है.

यह भी पढ़ें:- पटना के मशहूर हरिलाल स्वीट्स के मालिक गिरफ्तार, आयकर छापेमारी के बाद हुई कार्रवाई
यह भी पढ़ें:- पटना के मनेर में एसटीएफ और वांछित अपराधी के बीच मुठभेड़, कुख्यात अपराधी को गोली मारकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, दही गोप हत्याकांड में था शामिल
News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News