Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Patna News : पटना के मंदिर में प्रेमी जोड़े ने रचाई शादी, होली पर प्रेमिका को रंग लगाने पहुंचा था युवक, गांव वालों ने पकड़ा और फिर बना दिया दूल्हा

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Patna News : यह घटना शनिवार देर रात अमरपुरा गांव की है, जहां अविनाश कुमार (20) नामक युवक अपनी प्रेमिका सोनाली कुमारी (19) से मिलने पहुंचा था।
Patna News
Patna News

Patna News : पटना के नौबतपुर में होली की रात एक अनोखी घटना घटी। चोरी-छिपे प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और शिव मंदिर में उसकी शादी करा दी। यह घटना शनिवार देर रात अमरपुरा गांव की है, जहां अविनाश कुमार (20) नामक युवक अपनी प्रेमिका सोनाली कुमारी (19) से मिलने पहुंचा था।

एक साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

अविनाश की बहन की शादी अमरपुरा गांव में हुई थी, इसलिए वह अक्सर इस गांव में आता-जाता रहता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात सोनाली कुमारी से हुई और दोनों में प्यार हो गया। परिवार को भी इस रिश्ते की जानकारी थी और उन्होंने शादी के लिए अपनी सहमति भी दे दी थी। इसके बावजूद अविनाश बार-बार सोनाली से मिलने आता रहता था।

यह भी पढ़ें:- बिहार में दारोगा की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, सरकार और सीएम नीतीश पर जमकर बरसे

ग्रामीणों ने कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं माना

उसी गांव के पिंटू कुमार ने बताया कि युवक की शादी सोनाली से तय हो गई थी, फिर भी वह चोरी-छिपे उससे मिलने आता था। ग्रामीणों ने उसे कई बार समझाया कि शादी से पहले इस तरह मिलना ठीक नहीं है, लेकिन वह सुनने को तैयार नहीं था।

यह भी पढ़ें:- मुंगेर में ASI की हत्या के बाद प्रभारी मंत्री ने जिलाधिकारी पर लगाए कई गंभीर आरोप, कहा- विपक्षी पार्टी से हाथ मिलाकर सरकार को बदनाम करने की कर रहे कोशिश

ग्रामीणों ने मंदिर में कराई शादी

इस बार जब वह अपनी प्रेमिका को होली की बधाई देने गया तो ग्रामीणों और लड़की के परिजनों ने उसे पकड़ लिया। फिर गांव के शिव मंदिर में दोनों की शादी करा दी। गांव की महिलाओं ने मंगल गीत गाए और पूरे गांव में उत्सव का माहौल रहा। देर रात तक मंदिर में ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। शादी से पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई।

यह भी पढ़ें:- दुनिया का नंबर 1 मेडिकल कॉलेज, करोड़ों रुपए है फीस, सुनकर दंग रह जाएंगे आप
News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News