Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Patna News : बिहटा में ससुराल वालों का लालच बना मौत का कारण, कंकाल मिलने से मची दहशत

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Patna News : बिहटा थाना क्षेत्र के केलहनपुर गांव से लापता विवाहिता सुलेखा देवी का कंकाल रानीताल थाना क्षेत्र के कटारी बधार से बरामद किया गया। शव की पहचान मृतका के भाई हरेंद्र कुमार ने कपड़े और ताबीज के आधार पर की।
Patna News
Patna News

Patna News : पुलिस ने कंकाल को जब्त कर डीएनए जांच के लिए भेज दिया है, ताकि पहचान की पुष्टि हो सके। सुलेखा देवी की शादी वर्ष 2018 में संजय यादव से हुई थी। वर्ष 2022 में सड़क दुर्घटना में पति की मौत के बाद से वह मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेल रही थी। परिजनों का आरोप है कि उसके ससुराल वाले उसकी संपत्ति हड़पना चाहते थे।

13 मार्च को ससुराल वाले उसे बाइक पर कहीं ले गए, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। 24 मार्च को किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर बताया कि सुलेखा को उसके ससुर और देवर जबरन उठाकर ले गए हैं। 25 मार्च को परिजन ससुराल पहुंचे तो सुलेखा वहां नहीं मिली।

उसका छह वर्षीय बेटा डरा हुआ था और मां के बारे में पूछने पर रोने लगा। 27 मार्च को बिहटा थाने में अपहरण व हत्या की आशंका में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। तीन अप्रैल को कटारी बधार में महिला का कंकाल मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी।

जांच के दौरान हरेंद्र कुमार ने शव की पहचान सुलेखा देवी के रूप में की थी। परिजनों ने ससुराल वालों पर महिला की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी ससुर मुन्ना यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

अन्य आरोपी सास, ननद व देवर फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। घटना के बाद गांव में आक्रोश है। ग्रामीण व परिजन दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। थानाध्यक्ष राज कुमार पांडेय ने बताया कि कंकाल की पहचान मृतका के परिजनों ने कर ली है, लेकिन पुष्टि के लिए डीएनए टेस्ट कराया जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और दोषियों को कानून के अनुसार सख्त सजा दिलाने का आश्वासन दिया गया है।

यह भी पढ़ें:

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News