Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Patna News पटना में 1 युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में सास पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Patna News : पटना जिले के बाढ़ में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने अपनी पत्नी, सास और साले पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान दयाचक निवासी सुजीत कुमार के रूप में हुई है।
Patna News
Patna News

Patna News : मृतक के पिता रामचंद्र प्रसाद ने कहा कि उसकी पत्नी और ससुराल वाले उसके बेटे को प्रताड़ित करते थे। वह काफी परेशान था। ‘पत्नी, साला और सास बार-बार पैसे की मांग करते थे। मैं इससे थक गया हूं। अब मैं पैसे नहीं दे सकता।

उसकी शादी 30 नवंबर 2020 को वैशाली के जुड़ावनपुर में नीतू कुमारी से हुई थी। शादी के वक्त मैं ट्यूशन पढ़ाकर घर चलाता था। घर में मैं अकेला कमाने वाला हूं। फिलहाल मैं एक किराना दुकान पर काम कर रहा था। जहां से मैं 10 हजार रुपये महीना कमा लेता था।

सुजीत ने पत्र में आगे लिखा है, ‘पत्नी अपने मायके चली गई है। मैं उसे वहां भी पैसे देता था। पत्नी बार-बार पैसे की मांग करती है। नहीं देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी देती थी। सास और साला भी उसे प्रताड़ित करते थे। मैंने 2 साल तक दिल्ली में नौकरी भी की।

यह भी पढ़ें:- पटना में ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प, वैन पर पथराव, जवान घायल

इसके बाद भी उनकी मांग पूरी नहीं की जा रही थी। मृतक के पिता रामचंद्र प्रसाद ने बताया कि मेरा बेटा काफी परेशान रहता था। उसके ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे। बार-बार पैसे मांगते थे। परेशान होकर वह कुछ दिन पहले घर से निकल गया था। मां के बुलाने पर वह वापस लौटा।

यह भी पढ़ें:- होली के दौरान नाच-गा रहे ग्रामीणों पर हमला और दहशत फैलाने के लिए फायरिंग का मामला थाने पहुंचा

कल देर रात करीब 1 बजे उसने कमरे में फांसी लगा ली। उधर बाढ़ थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि परिजन की ओर से आवेदन मिला है। बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस पत्नी से पूछताछ करेगी।

यह भी पढ़ें:- दिल दहलाने वाली घटना, पिता ने 3 बच्चों की हत्या के बाद की आत्महत्या

 

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News