Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Patna News पटना के एक मंदिर में लाउडस्पीकर पर हो रही आरती को पुलिस ने रोका तो जमकर हंगामा, जानिए क्या है मामला

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Patna News : पटना के एक मंदिर में मां दुर्गा की आरती लाउडस्पीकर पर हो रही थी, जहां पुलिस ने पहुंचकर लाउडस्पीकर बंद करवा दिया. जिसके बाद लोगों ने हंगामा किया
Patna News
Patna News

Patna News : पटना के दानापुर से बड़ी खबर आ रही है. जहां एक मंदिर में लाउडस्पीकर पर आरती हो रही थी, लेकिन अचानक पुलिस वहां पहुंच गई और लाउडस्पीकर बंद करवा दिया. जिसके बाद मौके पर काफी बवाल शुरू हो गया. पूरा मामला दानापुर के आनंद बाजार थाने के पास स्थित दुर्गा मंदिर का है.

पुलिस की इस कार्रवाई से नाराज स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल काटा और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. आपको बता दें कि इन दिनों चैत्र नवरात्रि चल रही है. नवरात्रि को लेकर मंदिर में मां दुर्गा की आरती हो रही थी, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाउडस्पीकर बंद करवा दिया, जिसके बाद मौके पर तनाव की स्थिति पैदा हो गई.

पुलिस पर गंभीर आरोप
मौके पर मौजूद लोगों ने आरोप लगाया है कि पुलिस नवरात्रि के दौरान होने वाली आरती में भी दखल देती है. स्थानीय लोगों का कहना है कि लाउडस्पीकर कम आवाज में बज रहा था, इसके बावजूद पुलिस ने उसे बंद करवा दिया. जिससे लोग नाराज हो गए और मंदिर में ताला जड़ दिया और प्रदर्शन करने लगे.

तनाव के बीच पहुंचे थाना प्रभारी
मामले की सूचना मिलने पर दानापुर थाना प्रभारी प्रशांत कुमार भारद्वाज मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी कुछ सुनने को तैयार नहीं थे। उन्होंने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। जिसमें मंदिर के मामलों में हस्तक्षेप और स्थानीय दुकानदारों से अवैध वसूली शामिल है। प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि पुलिस चौकी का इस्तेमाल गोदाम के रूप में किया जा रहा है। जहां बाजार का सामान रखा जाता है।

पुलिस जांच में जुटी
प्रदर्शन के दौरान लोगों ने मंदिर पर ताला लगा दिया, लेकिन बाद में पुलिस ने ताला खोलकर वहां लाइट चालू कर दी। हालांकि स्थानीय लोग अभी भी पुलिस पर नवरात्रि के दौरान बेवजह परेशान करने का आरोप लगा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, लेकिन पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News