Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Patna News : रांची के दवा व्यवसायी ने पटना में की आत्महत्या, दोस्त के कमरे में लगाई फांसी, सुसाइड नोट बरामद

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Patna News : राजधानी पटना के बेउर थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसमें रांची के एक दवा व्यवसायी ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान झारखंड के रांची जिले के निवासी विवेक कुमार के रूप में हुई है, जो वहां मेडिकल स्टोर चलाता था।
Patna News
Patna News

बताया जा रहा है कि विवेक दवा खरीदने के लिए नियमित रूप से पटना आता था। इस बार भी वह पटना आया था और अपने दोस्त आकाश कुमार के साथ रह रहा था। घटना बेउर थाना क्षेत्र के 70 फीट रोड स्थित राधा कृष्ण मंदिर के पास की है, जहां आकाश किराए के मकान में रहता है और बीपीएससी की तैयारी कर रहा है।

मंगलवार की रात आकाश छत पर सोने चला गया था, जबकि विवेक नीचे के कमरे में सोने के लिए रुक गया। इस दौरान उसने कमरे में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। सुबह जब आकाश छत से नीचे आया तो कमरे का नजारा देख दंग रह गया। विवेक का शव पंखे से लटका हुआ था। उसने तुरंत इसकी सूचना बेउर थाना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। फुलवारीशरीफ के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीपीओ) सुशील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि विवेक ने सुसाइड नोट में साफ लिखा है कि वह दुनिया की परेशानियों और मानसिक तनाव से तंग आकर यह कदम उठा रहा है।

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेज दिया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम भी मौके पर पहुंची और पूरे कमरे की गहन जांच की। कमरे में मृतक द्वारा इस्तेमाल की गई वस्तुओं की फोटोग्राफी और साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया की गई।

पुलिस ने बताया कि सुसाइड नोट की फोरेंसिक जांच भी कराई जाएगी ताकि उसमें लिखी बातों की पुष्टि हो सके और किसी तरह की साजिश या अन्य पहलुओं को नजरअंदाज न किया जाए। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि मृतक किसके संपर्क में था और क्या कोई व्यक्तिगत, पारिवारिक या आर्थिक समस्या इस घटना का कारण हो सकती है।

इस बीच विवेक के परिवार वालों को घटना की जानकारी दे दी गई है और वे पटना के लिए रवाना हो गए हैं। इस दुखद घटना से विवेक के आसपास के लोग और उनके जानने वाले काफी दुखी हैं। आकाश ने पुलिस को बताया कि विवेक सामान्य दिख रहा था और उसे कभी भी आत्महत्या का संदेह नहीं हुआ। पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सुसाइड नोट की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:
News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News