Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Patna News : रानी तालाब और आरा सन्देश के बीच सोन नदी पर बनेगा पुल! CPI(ML)L विधायक की मांग पर सरकार ने दिया ये जवाब

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Patna News :- सोन नदी पर एक और पुल बनाने की मांग की गई है। भाकपा(माले)एल विधायक डॉ. संदीप सौरभ ने विधानसभा में इस संबंध में सरकार से जवाब मांगा, जिस पर सरकार ने सकारात्मक आश्वासन दिया है।
Patna News
Patna News

Patna News :- सोन नदी पर एक और पुल बनने की संभावना है। यह पुल पटना के रानी तालाब और आरा के बीच बन सकता है। सरकार ने इस पर विचार करने का आश्वासन दिया है।

दरअसल, पालीगंज विधायक डॉ. संदीप सौरभ ने सात मार्च को विधानसभा में तारांकित प्रश्न के माध्यम से सरकार से जवाब मांगा था, जिसमें पटना जिले के रानी तालाब और आरा जिले के संदेश के बीच सोन नदी पर पुल निर्माण की मांग की गई थी। पथ निर्माण विभाग ने पुल निर्माण की संभावनाओं को स्वीकार करते हुए तकनीक और संसाधनों की उपलब्धता के अनुसार इस पर विचार करने का आश्वासन दिया है।

कोइलवर और अरवल पुल के बीच 50.7 किलोमीटर की दूरी पर कोई पुल नहीं है, जिसके कारण इस क्षेत्र के लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। पुल के निर्माण से यातायात में आसानी होगी, व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

विधायक डॉ. संदीप सौरभ ने कहा, “यह संघर्ष का पहला सकारात्मक परिणाम है। जब तक पुल का निर्माण नहीं हो जाता, तब तक प्रयास और आंदोलन जारी रहेगा।”

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार से सर्वेक्षण और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के लिए कहा जाएगा। इस मांग को और मजबूती से उठाने के लिए जनता व जनप्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित कर दबाव बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें:- दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में चार लोग घायल, पटना में वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ प्रदर्शन कर घर लौट रहे थे लोग
यह भी पढ़ें:- आरा रेलवे स्टेशन पर ट्रिपल मर्डर, प्लेटफार्म नंबर 2 पर अफरा-तफरी
News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News