Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Patna News : बिहार के पटना जिले में 2 गुटों के बीच पथराव और फायरिंग, सब्जी बेचकर घर लौट रही महिला को लगी गोली

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Patna News : घायल महिला की पहचान 40 वर्षीय मालती देवी के रूप में हुई है, जो सब्जी बेचती है। होलिका दहन के दिन वह सब्जी बेचकर घर लौट रही थी, तभी दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी का शिकार हो गई।
Patna News
Patna News

Patna News : होलिका दहन के दिन राजधानी पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब गुरुवार देर रात दो गुटों में भिड़ंत हो गई। इस दौरान जमकर पथराव और फायरिंग हुई। तभी वहां से गुजर रही एक महिला को गोली लग गई। महिला सब्जी बेचकर घर लौट रही थी। गोली लगने से महिला के शरीर से काफी खून बह रहा था।

गंभीर हालत में उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां महिला का इलाज चल रहा है। घायल महिला की पहचान 40 वर्षीय मालती देवी के रूप में हुई है। वह सब्जी बेचती है। होलिका दहन के दिन वह सब्जी बेचकर घर लौट रही थी, तभी महिला दो पक्षों के बीच गोलीबारी का शिकार हो गई। घटना पटना के मलाही पकड़ी की है। पथराव और गोलीबारी से इलाके में दहशत का माहौल है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फायरिंग में शामिल चार लोगों को हिरासत में लिया. हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान पवन, आलोक, गोपाल और मोनू के रूप में हुई है. इनके पास से एक बंदूक और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. फिलहाल पुलिस इन सभी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. पुलिस घटना के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें:- हथियारबंद अपराधियों ने कपड़ा व्यवसायी को मारी गोली, हालत गंभीर

मिली जानकारी के अनुसार मलाही पकड़ी स्थित वृंदावन अपार्टमेंट में रहने वाले ठेकेदार आलोक और आकाश कुमार के बीच पैसों को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था. यह विवाद इतना बढ़ गया कि आकाश के साथियों ने ठेकेदार आलोक की पिटाई कर दी और पथराव शुरू कर दिया.

यह भी पढ़ें:- पत्नी पर प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या का आरोप, शव कब्र से निकालकर कराया पोस्टमार्टम

आत्मरक्षा में गोपाल ने गोली चलाई जो एक महिला के पेट में लगी. महिला सब्जी बेचती है. वह सब्जी बेचकर घर लौट रही थी. घायल महिला को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

यह भी पढ़ें:- शराब माफियाओं के खिलाफ रेलवे पुलिस का सट्टा अभियान जारी, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद
News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News