Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Patna Police : आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस और आरोपी के बीच मारपीट, SI समेत 3 लोग घायल

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Patna Police : पुलिस ने मामले में एक पक्ष के लोगों को छूट दे दी है और घायल व्यक्ति के परिवार को परेशान कर रही है
Patna Police
Patna Police

Patna Police : पटना जिले के बाढ़ के भदौर थाना क्षेत्र की पुलिस शुक्रवार की शाम एक युवक को गिरफ्तार करने कोंडी गांव पहुंची और उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया. इस दौरान युवक और उसके समर्थकों और पुलिस के बीच हाथापाई हो गई. युवक ने एक पुलिसकर्मी का हाथ काट लिया, जिससे वह घायल हो गया.

इस घटना में दो पुलिसकर्मी और एक पुलिस अधिकारी आंशिक रूप से घायल हो गए. घायलों में 27 वर्षीय सुजीत कुमार और 30 वर्षीय राजीव रंजन नामक दो पुलिसकर्मी शामिल हैं, जबकि एसआई राजू कुमार सिंह भी इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे. वहां तीनों पुलिसकर्मियों का इलाज किया गया.

यह भी पढ़ें:- बिहार में भी बर्ड फ्लू की पुष्टि, कोलकाता लैब में जांच के बाद बर्ड फ्लू की पुष्टि, रांची में भी बर्ड फ्लू का मामला.

पुलिस ने बताया कि वे लोग छापेमारी के लिए पटवरिया पुल पर गए थे। तभी झड़प हो गई। दूसरे पक्ष के परिजनों का कहना है कि दो दिन पहले ऑटो चालक शशि भूषण कुमार की बेरहमी से पिटाई की गई थी और जानलेवा हमला किया गया था। किसी तरह उसकी जान बच गई थी। फिलहाल पीड़ित पटना में भर्ती है। पहले तो भदौर थाने की पुलिस मामले को लेकर प्राथमिक मामला दर्ज नहीं कर रही थी।

यह भी पढ़ें:- घरेलू विवाद में 1 व्यक्ति ने खुद को आग लगा ली, उसे बचाने की कोशिश में परिवार के छह अन्य सदस्य भी झुलस गए

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाढ़ 2 से शिकायत करने के बाद मामला दर्ज हुआ। फिर पुलिस पीड़ित परिवार को परेशान करने के लिए घायल के भाई को गिरफ्तार करने गांव पहुंच गई, जबकि मेरा गांव पंडारक थाना क्षेत्र में पड़ता है। ग्रामीणों ने जब इसका विरोध किया तो पुलिस ने बल प्रयोग किया, जिसके बाद इस तरह की घटना घटी। पुलिस ने मामले में एक पक्ष के लोगों को खुली छूट दे दी है और घायल के परिजनों को परेशान कर रही है।

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News