Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Patna : वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर आधा दर्जन नेताओं ने दिया इस्तीफा, पार्टी में भगदड़ के बाद जेडीयू ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Patna : जेडीयू के मुस्लिम नेताओं की नाराजगी की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। पार्टी के कई नेताओं के इस्तीफे की खबरें आ चुकी हैं. हालांकि, इस्तीफा देने वालों में कोई बड़ा मुस्लिम चेहरा नहीं है.
Patna
Patna

Patna : संसद में वक्फ संशोधन विधेयक पारित होने के बाद जनता दल यूनाइटेड में इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है।

जेडीयू के मुस्लिम नेता एक-एक कर पार्टी छोड़ रहे हैं। अब तक आधा दर्जन नेता जेडीयू से इस्तीफा दे चुके हैं। इनमें मोहम्मद कासिम अंसारी, नदीम अख्तर, नवाज मलिक, एम राजू नायर, तबरेज सिद्दीकी अलीगढ़ समेत अन्य शामिल हैं।

नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड में मचे घमासान के बाद जेडीयू ने आनन-फानन में पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई। जेडीयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया है।

दिनांक 05 अप्रैल 2025 (शनिवार) को अपराह्न 01:00 बजे पार्टी के प्रदेश कार्यालय, पटना में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री अशरफ अंसारी द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री गुलाम गौस, उपाध्यक्ष, श्री अफाक अहमद खान, उपाध्यक्ष, श्री खालिद अनवर, उपाध्यक्ष, श्री अशफाक करीम, पूर्व सांसद (रा.स.), सुश्री कहकशां परवीन, पूर्व सांसद (रा.स.), श्री सलीम परवेज़, पूर्व उपसभापति, भा.वि.पा., सुन्नी बोर्ड के अध्यक्ष श्री मो. इरशादुल्लाह, शिया बोर्ड के अध्यक्ष श्री सैयद अफजल अब्बास, प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती अंजुम आरा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रभारी श्री मेजर इकबाल हैदर, वरिष्ठ नेता मास्टर मुजाहिद आलम, श्री अब्दुल कयूम अंसारी आदि उपस्थित रहेंगे।

यह जानकारी जदयू कार्यालय सचिव संजय कुमार सिन्हा ने दी। आपको बता दें कि जेडीयू नेता सह ढाका से विधानसभा प्रत्याशी मोहम्मद कासिम अंसारी और जमुई से जेडीयू अल्पसंख्यक प्रदेश सचिव मोहम्मद शाहनवाज मलिक ने 3 अप्रैल को अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था.

उन्होंने अपने इस्तीफे में लिखा है कि लाखों भारतीय मानते थे कि नीतीश कुमार सबसे बड़े धर्मनिरपेक्ष चेहरा हैं लेकिन वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक का समर्थन कर उन्होंने सबको बता दिया कि उनके मन में क्या है? इसलिए हम पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देते हैं.

अलविदा नीतीश कुमार, अलविदा जेडीयू… जनता दल यूनाइटेड के दोनों मुस्लिम नेताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को अपना इस्तीफा भेज दिया. पूर्वी चंपारण के जिला प्रवक्ता चिकित्सा प्रकोष्ठ सह ढाका विधानसभा प्रत्याशी डॉ मोहम्मद कासिम अंसारी और जमुई के जिला अध्यक्ष सह अल्पसंख्यक प्रदेश सचिव मोहम्मद शाहनवाज मलिक ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपना इस्तीफा भेज दिया है.

इसकी प्रतिलिपि जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, जेडीयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद अशरफ अंसारी और पूर्वी चंपारण की जिला अध्यक्ष मंजू देवी को भी भेजी गई.

यह भी पढ़ें:
patna
patna

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News