Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

माघी पूर्णिमा के अवसर पर बदली गई पटना की ट्रैफिक व्यवस्था, बाहर निकलने से पहले पढ़ लें ये जरूरी खबर

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

Patna traffic change : माघी पूर्णिया को लेकर पटना की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। गंगा स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए पटना की यातायात व्यवस्था में जरूरी बदलाव किए गए हैं। ऐसे में वाहन वैकल्पिक रास्तों से गुजर सकेंगे।

कारगिल चौक से गायघाट तक सभी प्रकार के वाहनों पर रोक रहेगी। यह रोक बुधवार सुबह तीन बजे से यातायात सामान्य होने तक लागू रहेगी। वाहन गंगा पथ से गुजर सकेंगे। वाहन चालक अशोक राजपथ से अंडरपास होते हुए घाट के पास पार्किंग स्थल पर जा सकेंगे। पार्किंग स्थल भर जाने पर गंगा पथ पर एक लेन में वाहन पार्क किए जा सकेंगे।

मंगलवार रात 10 बजे से शहर में बड़े व्यावसायिक वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। श्रद्धालुओं के वाहनों को खजांची रोड से पटना कॉलेज/साइंस कॉलेज परिसर भेजा जाएगा। वे धनुकी मोड़, शीतला माता मंदिर या बिस्कोमान गोलंबर से ओल्ड बाइपास या न्यू बाइपास होते हुए गायघाट की ओर किसी भी नजदीकी स्थान पर पार्क कर सकते हैं। गायघाट पुल के नीचे चलने वाले टेंपो और अन्य व्यावसायिक वाहनों का गायघाट पुल के नीचे प्रवेश वर्जित रहेगा।

अगमकुआं ROB से गायघाट आने वाले व्यवसायिक वाहन धनुकी मोड़/बिस्कोमान गोलंबर से गायघाट डंका इमली चौक तक आएंगे। गांधी मैदान से गायघाट अशोक राजपथ जाने वाले वाहन बाइपास, थाना होते हुए एक्जीबिशन रोड, राजेंद्र नगर पुल से बहादुरपुर गुमटी होते हुए जा सकेंगे। कारगिल चौक से पश्चिम शाहपुर तक सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन होगा। इमरजेंसी सेवाओं पर रोक नहीं रहेगी। यातायात पुलिस ने श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील की है।

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News