Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Politics News बढ़ते अपराध पर राबड़ी का हमला, कहा- 2 दिन में 22 हत्याएं, सरकार विफल

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Politics News : बिहार विधानसभा के दोनों सदनों की 10वें दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। विपक्ष राज्य में बढ़ते अपराध को मुद्दा बनाकर सदन के अंदर और बाहर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है।
Politics News
Politics News

Politics News : विधान परिषद की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी सदस्यों ने सदन के बाहर सरकार के खिलाफ हंगामा किया और बिहार सरकार को विफल बताया। विधान परिषद के मुख्य द्वार के बाहर विपक्ष की नेता राबड़ी देवी के नेतृत्व में राजद सदस्यों ने हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर नारेबाजी की और सरकार को अपराध के मुद्दे पर पूरी तरह विफल बताया।

विधान परिषद में विपक्ष की नेता राबड़ी देवी ने कहा कि होली के दौरान राज्य भर में 22 लोगों की हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि दो दिनों के अंदर 22 लोगों की हत्या कर दी गई है, तो सोचिए बिहार में हर महीने कितने लोगों की हत्या हो रही होगी।

राबड़ी देवी ने कहा कि सरकार के लोग कहते हैं कि बिहार में सुशासन की सरकार है, तो उन्हें बताना चाहिए कि सुशासन कहां है। छोटी-छोटी बेटियों के साथ दुष्कर्म किया जाता है और फिर उनकी हत्या कर दी जाती है। जब राज्य में इंस्पेक्टर और सिपाही की हत्या हो रही है तो आम लोगों की क्या हालत होती होगी, सब जानते हैं।

यह भी पढ़ें:- पटना में 1 युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में सास पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

सरकार ने जिन लोगों को सुरक्षा का जिम्मा सौंपा है, उन्हीं की हत्या हो रही है, फिर आम लोगों का तो भगवान ही रक्षक है. कहा कि बिहार में सुशासन की सरकार है, फिर ऐसी घटनाएं क्यों हो रही हैं.

राबड़ी देवी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अब बिहार में मंगल राज है, पहले जंगल राज था तब ऐसी चीजें नहीं होती थीं. जंगल राज में दारोगा और सिपाही नहीं मारे जाते थे लेकिन अब मंगल राज है और मंगल राज में दारोगा और सिपाही मारे जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें:- पटना में ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प, वैन पर पथराव, जवान घायल
News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News