Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Politics News : BJP-JDU का इशारा ‘हम ये दोस्ती नहीं तोड़ेंगे’! अमित शाह-CM नीतीश कुमार ने पहनी एक जैसी मखाना की माला

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Politics News : बिहार के दो दिवसीय दौरे पर आए अमित शाह रविवार को पटना में सहकारिता विभाग के एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान CM नीतीश समेत कई अन्य बड़े नेता मौजूद रहे।
Politics News
Politics News

Politics News : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को पटना के बापू सभागार में सहकारिता विभाग के एक कार्यक्रम में बिहार को कई योजनाओं की सौगात दी। अमित शाह ने CM नीतीश कुमार, दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, संसदीय कार्य एवं जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी, बिहार के सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, पशु एवं मत्स्य विभाग की मंत्री रेणु देवी की मौजूदगी में योजनाओं का शुभारंभ किया।

अमित शाह का मखाना की माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान सीएम नीतीश को भी उनके साथ एक ही माला पहनाई गई। वहीं, शाह ने चार विभागों की 823 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वे 100 सहकारी समितियों को माइक्रो एटीएम वितरित करेंगे और 7000 सहकारी समितियों को संबोधित करेंगे। इसी कार्यक्रम में उनकी मिथिला के महत्वाकांक्षी मखाना प्रसंस्करण केंद्र का ऑनलाइन उद्घाटन करने की योजना है।

10 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी
अमित शाह के दौरे से पहले केंद्र सरकार ने बिहार में करीब 10 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं को हरी झंडी दे दी है। इनमें पटना-सासाराम ग्रीनफील्ड हाईवे भी शामिल है, जिस पर 3712 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा कोसी-मेची नदी लिंक परियोजना को भी मंजूरी दी गई है, जिसकी अनुमानित लागत 6282.32 करोड़ रुपये है और इसे 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

गोपालगंज में 10 साल बाद करेंगे सभा को संबोधित
बापू सभागार कार्यक्रम के बाद अमित शाह गोपालगंज में भाजपा की मेगा रैली को संबोधित करेंगे। करीब 10 साल बाद वह गोपालगंज में किसी सभा को संबोधित करेंगे। इस रैली में छपरा, सीवान, मोतिहारी, बेतिया और गोपालगंज से एक लाख लोगों को लाने की तैयारी की गई है।

CM नीतीश और एनडीए नेताओं के साथ बैठक
वहीं, गोपालगंज की बैठक के बाद अमित शाह पटना लौट आएंगे। जिसके बाद वह मुख्यमंत्री आवास पर CM नीतीश कुमार और एनडीए नेताओं के साथ बैठक करेंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक में लोजपा (आर) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी भी मौजूद रहेंगे।

हालांकि, इस बैठक के एजेंडे को लेकर पार्टी के नेता चुप्पी साधे हुए हैं. आपको बता दें कि अमित शाह कल देर शाम पटना पहुंचे. पटना एयरपोर्ट से अमित शाह सीधे बीजेपी दफ्तर पहुंचे. जहां उन्होंने बीजेपी नेताओं के साथ करीब 1 घंटे तक बैठक की. 1 घंटे की बैठक में अमित शाह ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर 6 महीने की रूपरेखा तैयार की. इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी नेताओं को कई दिशा-निर्देश भी दिए.

यह भी पढ़ें:- पटना पहुंचते ही चिराग पासवान ने विधानसभा चुनाव में एनडीए, विपक्ष के प्रदर्शन पर बड़ा दावा किया.

यह भी पढ़ें:- Patna Airport में होने जा रहा है बड़ा बदलाव! यात्रियों को मिलेगी इस चीज से राहत, जानिए क्या है वो जरूरी काम

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News