Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Politics News अरवल के पूर्व भाजपा विधायक चितरंजन शर्मा का निधन, लंबे समय से थे बीमार

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Politics News :- बिहार की राजनीति से दुखद खबर सामने आ रही है, जहां पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे अरवल से पूर्व भाजपा विधायक चितरंजन शर्मा ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें एयर एंबुलेंस से हैदराबाद ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया।
Politics News
Politics News

Politics News :- दरअसल अरवल से पूर्व विधायक चितरंजन शर्मा लिवर संबंधी बीमारी से पीड़ित थे। पिछले कुछ महीनों से वे बीमार चल रहे थे और तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें एयर एंबुलेंस से हैदराबाद ले जाया गया, जहां बुधवार सुबह 8 बजे उनका निधन हो गया। गुरुवार को उनका पार्थिव शरीर पटना आएगा।

पूर्व विधायक के निधन से बिहार भाजपा में शोक की लहर है। पूर्व विधायक के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने का सिलसिला शुरू हो गया है। भाजपा समेत विभिन्न दलों के नेताओं ने दिवंगत चितरंजन शर्मा के निधन पर दुख जताया है। हैदराबाद से पार्थिव शरीर पटना लाए जाने के बाद पैतृक आवास पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

आपको बता दें कि साल 2022 में पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र में दिवंगत पूर्व विधायक चितरंजन शर्मा के दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. एक भाई चार्टर्ड अकाउंटेंट था जबकि दूसरा पेशे से पत्रकार था. इस घटना के बाद काफी बवाल मचा था. पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया था. हत्या का आरोप पांडव सेना के प्रमुख संजय सिंह पर लगा था.

AMIT KUMAR
Author: AMIT KUMAR

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News