Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Politics News CM नीतीश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए, तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री पर किया बड़ा हमला, सदन में राबड़ी देवी की ओर किया इशारा।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Politics News : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि CM नीतीश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए।
Politics News
Politics News

Politics News : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने CM नीतीश पर बड़ा हमला बोला है. तेजस्वी ने कहा कि CM को इस्तीफा दे देना चाहिए। तेजस्वी ने कहा कि अब मुझे सीएम नीतीश पर दया और रहम आता है, वो इस मुकाम पर पहुंच गए हैं कि हमें कामना करनी पड़ती है कि भगवान उनका स्वास्थ्य अच्छा रखें, सदन में बार-बार इस तरह का भाषण और हरकतें साफ तौर पर दिखाती हैं कि ये सामान्य नहीं है, और हमें लगता है कि अब नीतीश कुमार को खुद ही इस्तीफा दे देना चाहिए.

ऐसी घटनाएं लगातार हो रही हैं. वो सदन में बैठते भी हैं तो इशारे करते हैं, तरह-तरह के इशारे करते हैं जब राबड़ी देवी बिंदी लगाती हैं, तो आप समझ सकते हैं कि मुख्यमंत्री बिंदी की तरफ इशारा करते हैं. आप बिंदी क्यों लगा रहे हैं…हम उस वीडियो को सदन से हटवा रहे हैं…

यह भी पढ़ें:- Patna News रेलवे पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

नीतीश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए

दरअसल, बुधवार को बिहार विधान परिषद में उस समय भारी हंगामा हुआ, जब पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी समेत विपक्ष के सभी नेता सदन से बाहर चले गए और धरने पर बैठ गए। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी परिषद पहुंचे और राबड़ी देवी के साथ बाहर आए। तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उनकी मानसिक स्थिति अब सरकार चलाने लायक नहीं है। उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए और आश्रम खोलकर आराम करना चाहिए।”

नीतीश और लालू में कोई समानता नहीं

तेजस्वी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सदन में बार-बार दावा करते हैं कि उन्होंने लोगों को हटाया, जबकि सच्चाई यह है कि उन्होंने खुद इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार मेरे पिता (लालू प्रसाद यादव) पर टिप्पणी करते रहते हैं, जबकि हमारे पिता राजनीति में आने से पहले ही कई बार सांसद और विधायक बन चुके थे। मैंने उन्हें दो बार मुख्यमंत्री की कुर्सी पर भी बैठाया है।”

राबड़ी देवी की ओर इशारा

तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री के कथित इशारों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार हमेशा किसी न किसी महिला की ओर इशारा करते रहते हैं। कुछ महीने पहले उन्होंने प्रधानमंत्री शीला मंडल की ओर भी इशारा किया था।” होली और रमजान को लेकर चल रही राजनीतिक बहस पर तेजस्वी ने कहा कि सभी को मिलजुलकर त्योहार मनाना चाहिए और इसमें किसी को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें:- Patna News होली पर्व-2025 के मद्देनजर रेलवे पुलिस ने विशेष अभियान के तहत 269 लीटर शराब बरामद की
News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News