Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

पूर्णिमा से पहले प्रयागराज संगम स्टेशन बंद, जानिए क्यों लिया गया ये फैसला?

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रयागराज संगम स्टेशन को बंद कर दिया गया है। पहले यह स्टेशन स्नान पर्व से 2 दिन पहले बंद कर दिया जाता था लेकिन भीड़ को देखते हुए इसे आज से ही बंद कर दिया गया है।

प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। भारी भीड़ को देखते हुए प्रयागराज संगम स्टेशन को रविवार 9 फरवरी की दोपहर 1.30 बजे से बंद कर दिया गया है। भीड़ नियंत्रण के लिए पहले भी स्नान पर्वों पर स्टेशन को बंद किया जाता रहा है। पूर्णिमा 12 फरवरी को है, जिसके लिए इसे 11 फरवरी से बंद किया जाना था लेकिन अत्यधिक भीड़ के कारण इसे आज से ही बंद कर दिया गया है।

अगर महाकुंभ में इसी तरह की भीड़ रही तो इस स्टेशन को पूर्णिमा तक बंद रखा जा सकता है. प्रयागराज संगम स्टेशन कुंभ क्षेत्र से महज एक किलोमीटर की दूरी पर है. दारागंज और प्रयागराज संगम दोनों अलग-अलग रेलवे स्टेशन हैं, दारागंज को पहले ही हमेशा के लिए बंद किया जा चुका है. प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन को आज दोपहर 1:00 बजे से बंद कर दिया गया है.

पहले ये स्टेशन स्नान पर्व से 2 दिन पहले बंद कर दिया जाता था. इसे कल सुबह से बंद किया जाना था, लेकिन अब डीएम के आदेश पर इसे आज दोपहर 1:00 बजे से बंद कर दिया गया है. महाकुंभ में आने वाली भारी भीड़ को देखते हुए ये फैसला लिया गया है.

महाकुंभ में पिछले कई दिनों से हर दिन एक करोड़ से ज्यादा लोगों की भीड़ के चलते मेला क्षेत्र से लेकर शहर तक की व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। हालांकि पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी अब खुद ग्राउंड जीरो पर हैं और व्यवस्थाओं को संभालने की कोशिश कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की सेवा के लिए पुलिसकर्मी आमतौर पर 16 से 18 घंटे और कभी-कभी तो 50 घंटे तक बिना किसी ब्रेक के लगातार ड्यूटी पर रहते हैं।

डीआईजी वैभव कृष्ण ने कहा है कि ट्रैफिक जाम की समस्या को लेकर कमिश्नरेट पुलिस से लगातार समन्वय बना हुआ है। मेला क्षेत्र में कहीं भी ट्रैफिक जाम नहीं है, लोग अलग-अलग रास्तों से पैदल ही संगम पहुंच रहे हैं। वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक है। जो पास जारी किए गए थे, उन्हें भी अगले आदेश तक निलंबित कर दिया गया है, उनके मुताबिक वीआईपी मूवमेंट की वजह से किसी भी श्रद्धालु को कोई परेशानी नहीं हो रही है।

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News