Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Purnia Crime News पूर्णिया में कंपाउंडर की गोली मारकर हत्या, लूटपाट के दौरान अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Purnia Crime News : पूर्णिया में रामनवमी की रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने बाइक छीनकर कंपाउंडर विजय कुमार के सीने में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।
Purnia Crime News
Purnia Crime News

Purnia Crime News : घटना शहर के के. हाट थाना क्षेत्र के कोर्ट स्टेशन रेलवे फाटक पर हुई। घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ पंकज शर्मा, के. हाट थानेदार उदय कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों, प्रत्यक्षदर्शियों व परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। मृतक की पहचान बीकोठी थाना क्षेत्र के निपनिया गांव निवासी महेंद्र यादव के पुत्र के रूप में हुई है।

महेंद्र लाइन बाजार स्थित एक पैथोलॉजी में कंपाउंडर का काम करता था। इसके साथ ही वह दौड़ का अभ्यास भी करता था। घटना की जानकारी देते हुए स्थानीय शंभू कुमार ने बताया कि विजय कुमार के. हाट थाना क्षेत्र के विद्यापति नगर वार्ड नंबर 17 में किराए के कमरे में रह रहा था। वह लाइन बाजार स्थित एक पैथोलॉजी में कंपाउंडर का काम करता था।

वह प्रत्येक दिन की भांति रविवार को भी पैथोलॉजी का काम खत्म कर अपने घर लौट रहा था। इसी क्रम में के. हाट थाना क्षेत्र के कोर्ट स्टेशन रेलवे गेट के पास अंधेरे और सुनसान सड़क का फायदा उठाकर तीन बदमाशों ने उसे रोका और फिर हथियार के बल पर उसकी पल्सर बाइक छीन ली.

छीनतई के बाद बदमाशों में से एक ने पिस्तौल निकाल कर सीधे युवक के सीने में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद बदमाश पल्सर बाइक लेकर फरार हो गए. चार साल पहले भी शहर के के. हाट थाना क्षेत्र के कोर्ट स्टेशन रेलवे गेट के पास सौरभ यादव नामक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी.

छिनतई के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए थे. घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर जुटे और विजय को जीएमसीएच पूर्णिया ले गए, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंच गए हैं. घटना के बाद परिजनों में चीख पुकार मची हुई है.

इस मामले में सदर एसडीपीओ पंकज शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वे दल बल के साथ अस्पताल पहुंचे. मामले की जांच की जा रही है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News