Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Purnia News पूर्णिया में पॉलिटेक्निक के छात्र ने की आत्महत्या, 1.5 लाख रुपये गंवाने के बाद लगाई फांसी

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Purnia News : पूर्णिया में एक पॉलिटेक्निक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह किराए के मकान में रहता था। उसे ऑनलाइन गेमिंग की लत थी।
Purnia News
Purnia News

Purnia News : वह डेढ़ साल से इसमें पैसा लगा रहा था। वह करीब डेढ़ लाख रुपए हार चुका था। उधर, पिछले साल पॉलिटेक्निक थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा में वह 4 विषयों में फेल हो गया था। इस साल भी जून में परीक्षा होनी थी। उसने अपने परिजनों से कहा था- ‘इस बार पास हो जाऊंगा।’ ऐसे में वह अच्छे अंक लाने को लेकर भी तनाव में था।

मृतक दिलीप साह का बेटा पारस कुमार है, जो सहरसा का रहने वाला था। उसने अपने पिता से गुरुवार को आखिरी बार बात की थी। उसने कॉल पर कहा था- ‘सिलेंडर खत्म हो गया है।’ जिसके बाद पिता ने उसे खाते में 5 हजार रुपए भेजे थे। पिता के मुताबिक पारस ने रॉकी नाम के दोस्त को 4500 रुपए देने की बात कही थी।

जिसके बाद उन्होंने बेटे से बात नहीं की। घटना सहायक खजांची थाना क्षेत्र के केपी मार्केट गली में हुई। छात्र के पिता दिलीप साह ने बताया, ‘पारस 2 भाइयों में सबसे छोटा था। वह पूर्णिया में रहकर पॉलिटेक्निक कॉलेज पूर्णिया में पढ़ाई कर रहा था। पूर्णिया में ही वह गलत दोस्तों की संगत में आ गया और ऑनलाइन गेमिंग का आदी हो गया।

इसमें पारस का काफी पैसा खर्च हो जाता था। वह पढ़ाई और महीने के खर्च के नाम पर पैसे लेता और फिर इन पैसों को ऑनलाइन गेमिंग में लगा देता। ऑनलाइन गेम में वह काफी पैसा हार चुका था। पिछले साल ऑनलाइन गेमिंग के कारण ही वह पॉलिटेक्निक थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा में फेल हो गया था।

क्लास के दोस्त मोहित राज ने बताया, ‘पारस दोस्तों की काफी मदद करता था। गुरुवार की रात खाना खाने के बाद सभी अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। शुक्रवार को दो बजे तक पारस ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला। आवाज लगाने के बाद भी पारस की तरफ से कोई जवाब नहीं आया।

जिसके बाद मकान मालिक को किसी अनहोनी की आशंका हुई। घटना की जानकारी सहायक खजांची पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और अंदर से बंद कमरे का दरवाजा तोड़ा तो पारस फंदे से लटक रहा था।

सहायक खजांची थाना प्रभारी पुरुषोत्तम कुमार ने बताया, ‘एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवक के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। जिसके बाद परिजनों से लिखित प्रमाण लेकर शव को सौंप दिया गया।’

यह भी पढ़ें:
News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News