Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Purnia News : बिहार के पूर्णिया सिविल कोर्ट में पति-पत्नी के बीच वैवाहिक विवाद की सुनवाई के दौरान मारपीट और जबरन अपहरण का मामला सामने आया है। पत्नी ने पति पर गुजरात में दूसरी महिला से शादी करने का आरोप लगाया है, जबकि पति इस बात से पूरी तरह इनकार कर रहा है।
Purniya News
Purniya News

Purniya News : बिहार के पूर्णिया सिविल कोर्ट में उस समय अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई जब फैमिली कोर्ट में केस की तारीख पर पहुंचे पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। पत्नी और उसके मायके वालों ने पति की पिटाई शुरू कर दी और साथ मिलकर युवक को गाड़ी में अपने साथ ले गए। पत्नी का आरोप है कि पति ने गुजरात में दूसरी महिला से शादी कर ली है और उसे छोड़ना चाहता है। इधर, पति के वकील ने बताया कि पत्नी ने जिंदगी नर्क बना दी है। इसी के चलते फैमिली कोर्ट में केस दायर किया गया है।

पूर्णिया कोर्ट परिसर में गुरुवार को पति-पत्नी के बीच हुई हाई वोल्टेज मारपीट को देखने के लिए भीड़ जुट गई। मौके पर दोनों के परिजन भी मौजूद थे। जानकारी के अनुसार, पूर्णिया के सरसी थाना क्षेत्र के एक युवक की शादी मरंगा थाना क्षेत्र के उफरेल की एक लड़की से हुई थी। शादी के बाद एक साल तक वैवाहिक जीवन ठीक चला लेकिन उसके बाद दोनों के बीच विवाद होने लगे।

लड़की पक्ष का आरोप है कि पति और ससुर शराबी हैं। तंग आकर पत्नी अपने मायके चली गई। वहीं, लड़के पक्ष के वकील का कहना है कि युवक ने अपने वैवाहिक जीवन को बहाल करने के लिए पुलिस परिवार केंद्र में आवेदन दिया है। इस पर सुनवाई चल रही है। इसी बीच पत्नी और उसके मायके वालों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया।

पति के वकील का कहना है कि पत्नी उसके साथ रहने को तैयार नहीं है। कोर्ट के आदेश पर दोनों के बीच मध्यस्थता शुरू की जा रही है। लेकिन लड़की कुछ भी मानने को तैयार नहीं है। लड़का केस की तारीख पर आया था। इसी बीच लड़की पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। और उसे जबरन उठाकर अपने साथ ले गए।

इधर लड़की ने बताया कि उसके पति ने गुजरात में एक और महिला से शादी कर ली है जो पहले से शादीशुदा है। लड़की के पिता ने बताया कि बेटी को हक दिलाने के लिए उन्होंने कोर्ट का सहारा लिया है। लड़का दूसरी शादी करने से इनकार कर रहा है।

यह भी पढ़ें:
News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News