Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पहली बार ट्रेन से बेतिया और पटना पहुंचेंगे, जानिए उनके अचानक बिहार दौरे की वजह

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रविवार को गोरखपुर से ट्रेन द्वारा बेतिया पहुंचेंगे। बेतिया में आरओबी का उद्घाटन करने और भाजपा सांसदों के साथ बैठक करने के बाद वे ट्रेन से पटना के लिए रवाना होंगे

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रविवार को बिहार के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। बतौर रेल मंत्री वे पहली बार बिहार आ रहे हैं। वे बेतिया में आरओबी (रोड ओवर ब्रिज) का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद डॉ. संजय जायसवाल के आमंत्रण पर बिहार आ रहे रेल मंत्री इस क्षेत्र के सभी सांसदों के साथ बैठक भी करेंगे। खास बात यह है कि अश्विनी वैष्णव ट्रेन में सवार होकर पहले बेतिया और फिर पटना पहुंचेंगे।

जानकारी के अनुसार केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव विमान से गोरखपुर आएंगे। वहां से वे ट्रेन से बेतिया आएंगे। बेतिया में कुमारबाग और बेतिया स्टेशन के बीच बेतिया (छावनी) के समीप समपार संख्या दो पर नवनिर्मित आरओबी का उद्घाटन दोपहर दो बजे होना है। शहर में जाम से राहत दिलाने के लिए बेतिया और कुमारबाग स्टेशन के बीच समपार संख्या 02 पर 103 करोड़ रुपये की लागत से आरओबी के निर्माण को मंजूरी दी गई थी।

इस परियोजना के तहत रेलवे लाइन के एक तरफ बेतिया-लौरिया लेन के साथ आरओबी और दूसरी तरफ मैनाटांड़ और नरकटियागंज लेन का निर्माण होना था। पिछले साल मार्च 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस आरओबी के बेतिया-लौरिया लेन का उद्घाटन किया था। पिछले साल मई 2024 में इस ROB के मैनाटांड़ लेन और नरकटियागंज लेन को भी चालू कर दिया गया था।

इस परियोजना के बचे हुए हिस्से यानी आरओबी का निर्माण कार्य जनवरी 2025 में पूरा हो गया। इस आरओबी के चालू हो जाने से बेतिया के लोगों को जाम से बड़ी राहत मिलेगी, वहीं यातायात का आवागमन आसान और तेज हो जाएगा। साथ ही ट्रेनों की आवाजाही भी बढ़ेगी। कार्यक्रम के लिए बेतिया में समारोह का आयोजन किया गया है, जिसमें केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे, बिहार की पशुपालन मंत्री रेणु देवी, BJP सांसद डॉ. संजय जायसवाल, सांसद सुनील कुमार समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।

इधर, भाजपा सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने बताया कि रेल मंत्री तिरहुत और दरभंगा के सभी दलों के सांसदों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद रेल मंत्री शाम सात बजे बेतिया से ट्रेन से पटना पहुंचेंगे। इस दौरान वे विंडो ट्रेलिंग (ट्रेन से निरीक्षण) करेंगे। रात नौ बजे वे पटना से विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। रेल मंत्री के बिहार दौरे को लेकर पूर्व मध्य रेलवे की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है।

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News