Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

दनियावां से रामनगर के बीच बनेगी 4 लेन सड़क, जो रिंग रोड से जुड़ेगी, इन इलाकों के लोगों को होगा फायदा

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
पटना के लोगों को जल्द ही बड़ी सुविधा मिलने वाली है। पटना के दनियावां से रामनगर के बीच 7.65 किलोमीटर लंबी टू लेन सड़क अब फोर लेन में तब्दील हो जाएगी।

Patna Ring Road : पटना के लोगों को जल्द ही बड़ी सुविधा मिलने वाली है। पटना के दनियावां से रामनगर के बीच 7.65 किलोमीटर लंबी टू लेन सड़क अब फोर लेन में तब्दील हो जाएगी। इसके निर्माण का प्रस्ताव और प्राक्कलन तैयार कर विभाग को भेज दिया गया है।

आपको बता दें कि दनियावां- रामनगर सड़क बिहटा-सरमेरा NH-78 का हिस्सा है। ऐसे में इसका चौड़ीकरण जरूरी है। इसलिए इस दो लेन वाली सड़क को चार लेन वाली सड़क बनाने का प्रस्ताव पथ निर्माण विभाग को दिया गया है।

मालूम हो कि यह सड़क रामनगर से कच्ची दरगाह और कच्ची दरगाह से बिदुपुर के बीच बन रही पटना रिंग रोड से भी जुड़ेगी। इससे फतुहा, संपतचक, गौरीचक, बेलदारीचक समेत अन्य जगहों पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी।

वहीं दनियावां से रामनगर के बीच फोर लेन और सिक्स लेन पटना रिंग रोड के निर्माण के बाद लोगों को काफी सुविधा मिलेगी. पटना के लोग रिंग रोड से सीधे एनएच 30 ए के जरिए रामनगर-दनियावां जा सकेंगे. जो दनियावां से माधोपुर चांदी होते हुए बिहारशरीफ तक जाती है.

इस रूट से लोग शेखपुरा, जमुई होते हुए झारखंड भी जा सकते हैं. इतना ही नहीं सड़क के चौड़ीकरण और रिंग रोड के निर्माण के बाद पटना शहर से सटे इलाके में लगने वाले जाम से भी लोगों को राहत मिलेगी. इसके बाद लोग काफी कम समय में लंबी दूरी तय कर सकेंगे.

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News