Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Road accident in Banka पूजा करके लौटते समय गाड़ी पलटने से एक दर्जन लोग घायल, कई की हालत गंभीर

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Banka पूजा करके लौटते समय गाड़ी पलटने से एक दर्जन लोग घायल, कई की हालत गंभीर

बिहार में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। राज्य में शायद ही कोई दिन ऐसा गुजरता हो जब सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की जान न जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बांका से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक कांवड़ वाहन पलट जाने से करीब एक दर्जन कांवड़िये घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, बांका जिले के सुल्तानगंज-देवघर मार्ग पर जिलेबिया मोड़ के समीप एक कांवरिया वाहन के पलट जाने से करीब एक दर्जन कांवरिया घायल हो गये। सभी कांवरिया समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के उदयपुरा गांव के निवासी थे। इस घटना की वजह यह बताई जा रही है कि देवघर से पूजा करके लौटते समय चालक के नियंत्रण खोने के कारण यह दुर्घटना हुई।

इधर, स्थानीय लोगों और पुलिस की सहायता से सभी घायलों को बेलहर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार डॉक्टर राय बहादुर द्वारा किया गया। इस बीच छह घायलों को बेहतर चिकित्सा के लिए बांका रेफर किया गया है, जिनमें से एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News