Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Road Accident in Begusarai बारात ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, दो दर्जन से ज्यादा बाराती घायल; दो की हालत गंभीर

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Road Accident in Begusarai : बेगूसराय में बारातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। बस पलटने से दो दर्जन से अधिक बाराती घायल हो गए।
Road Accident in Begusarai
Road Accident in Begusarai

Road Accident in Begusarai : सभी घायल बारातियों को इलाज के लिए अलग-अलग निजी क्लीनिक, पीएचसी और सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बारातियों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के अयोध्या गांव के पास हुई।

बताया जा रहा है कि बारात वैशाली के तेघड़ा थाना क्षेत्र के अयोध्या गांव जा रही थी। बारात पहुंचने से पहले ही घर से कुछ ही दूरी पर बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। बस में सवार दो दर्जन से अधिक बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद घटनास्थल पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।

ग्रामीणों ने सभी घायल बारातियों को बस से निकालकर इलाज के लिए अलग-अलग निजी क्लीनिक में भर्ती कराया, जिसमें दो बारातियों की हालत गंभीर बनी हुई है।जानकारी के अनुसार, वैशाली निवासी उदय कुमार की शादी बेगूसराय के तेघड़ा थाना क्षेत्र के अयोध्या गांव निवासी अशोक पंडित की बेटी से होने वाली थी।

इस घटना के बाद शादी की खुशियां गम में बदल गईं। घटना के बाद मौके पर काफी देर तक अफरातफरी मची रही। बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। सभी बारातियों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:
News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News