Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Road Accident in bihar : ट्रक की चपेट में आने से छात्र की मौत, स्कूल जाते समय हुआ हादसा

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

Road Accident in bihar : पटना में एक छात्रा की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। छात्रा स्कूल जाने के लिए ऑटो पकड़ने घर से निकली थी और हादसे का शिकार हो गई।

Road Accident in bihar : बिहार में सड़क हादसों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जब सड़क हादसों में लोगों की जान न जाती हो. इसी कड़ी में राजधानी पटना से एक ताजा मामला सामने आया है. जहां सड़क हादसे में एक छात्र की मौत हो गई. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

Road Accident

जानकारी के अनुसार, पटना में सड़क हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई। यह घटना बुधवार को हुई। यह हादसा अगमकुआं थाने के पटना मसौढ़ी मोड़ पर हुआ। जहां तेज रफ्तार से आ रही एक ट्रक ने छात्रा को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 15 वर्षीय सुष्मिता कुमारी के रूप में हुई है जो छोटी पहाड़ी की रहने वाली थी।

बताया जा रहा है कि बुधवार को एक निजी स्कूल की छात्रा 15 वर्षीय सुष्मिता कुमारी रोजाना की तरह स्कूल जाने के लिए अपने घर से निकली थी. वह ऑटो पकड़ने के लिए निकली थी. इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी और ट्रक छात्रा को रौंदता हुआ निकल गया. हादसे का शिकार हुई छात्रा को तुरंत इलाज के लिए पटना के NMCH अस्पताल लाया गया.

जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना के संबंध में ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने उस वाहन को जब्त कर लिया है जिससे छात्रा हादसे का शिकार हुई.

इधर, पुलिस ने बताया कि वाहन को जब्त कर लिया गया है, लेकिन उस वाहन का चालक फरार हो गया है. पुलिस उसकी जांच कर रही है. पोस्टमार्टम के बाद शव को मृतक के परिजनों को सौंप दिया जाएगा. इधर, छात्र के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News