Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Road Accident in Motihari मोतिहारी में बाल-बाल बचे लोग! सड़क पर भीषण टक्कर के बाद तेल सिलेंडर पलटा, मची अफरा-तफरी

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Road Accident in Motihari : मोतिहारी के रक्सौल-सुगौली मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक सड़क हादसा टल गया, जब केमिकल टैंकर और केला लदे पिकअप वैन में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में कोई बड़ा नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
Road Accident in Motihari
Road Accident in Motihari

Road Accident in Motihari : पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल-सुगौली मुख्य मार्ग पर अमीर खान टोला के पास मंगलवार को तेल टैंकर और केला लदे पिकअप वैन में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि टैंकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा, जबकि पिकअप पलट गई। गनीमत रही कि कोई गंभीर हताहत नहीं हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टैंकर रक्सौल की ओर से आ रहा था, जबकि पिकअप विपरीत दिशा से आ रही थी। अचानक दोनों वाहन एक दूसरे के सामने आ गए और चालकों के नियंत्रण खो देने से भीषण टक्कर हो गई। समय रहते टैंकर चालक वाहन से कूद गया, जिससे वह सुरक्षित बच गया।

जबकि पिकअप चालक को मामूली चोटें आईं, जिसका प्राथमिक उपचार निकट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। दुर्घटना के बाद टैंकर से केमिकल तेल का रिसाव होने लगा, जिससे स्थानीय लोग दहशत में आ गए। ग्रामीणों ने सड़क पर बिखरे केले को समेट कर दूसरे वाहन में लाद लिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। हालांकि इस दुर्घटना में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई, लेकिन दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। स्थानीय निवासी उमर फारूक और तराबुन नशा ने बताया कि टक्कर की आवाज बहुत तेज थी, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में मदद की।

यह भी पढ़ें:

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News