Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

बोलेरो और कार की टक्कर में दो लोगों की मौत, परिजनों में मातम

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

बिहार के मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. हादसा मुजफ्फरपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर जैतपुर थाना क्षेत्र के जगिरिया चौक के पास हुआ

Road Accident in Muzaffarpur : बिहार में सड़क हादसों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जब सड़क हादसों में लोगों की जान न जाती हो. इस संबंध में ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है. जहां सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

Road Accident

मिली जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। घटना शुक्रवार की देर रात जैतपुर थाना क्षेत्र के जगिरिया चौक के पास मुजफ्फरपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर हुई। बोलेरो और दूसरी कार की टक्कर में मरने वाले दोनों मृतक बुजुर्ग थे। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

बताया जा रहा है कि यह हादसा शुक्रवार की देर रात मुजफ्फरपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर जैतपुर थाना क्षेत्र के जगिरिया चौक के पास हुआ। बोलेरो और एक अन्य कार की टक्कर में मरने वाले दोनों लोग बुजुर्ग थे। दोनों वाहनों में सवार तीन लोग घायल हो गए।

मृतकों में साहिबगंज थाना क्षेत्र के रजवारा हलीमपुर निवासी शंभू साह (65) और पारू थाना क्षेत्र के बाजितपुर बतरौलिया निवासी शिवनाथ राय (70) शामिल हैं, जबकि घायलों की पहचान बाजितपुर बतरौलिया के कंचन राय (28) और परमजीत कुमार (15) और रजवारा हलीमपुर के जयराम साह (32) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, हलीमपुर निवासी शंभू साह व अन्य लोग शादी की चर्चा कर बोलेरो से घर लौट रहे थे। इसी दौरान कार सवार पारू थाने के बाजितपुर बतरौलिया निवासी शिवनाथ राय (70) व अन्य लोग अपने रिश्तेदार से मिलने मड़वन जा रहे थे। तभी जगिरिया की ओर से आ रही बोलेरो व जगिरिया की ओर जा रही कार के बीच भीषण टक्कर हो गई।

इधर, इस घटना के संबंध में जैतपुर थाना प्रभारी कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार और बोलेरो को जब्त कर लिया गया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है। इस घटना से मृतकों के परिवारों में मातम पसर गया है। जहां शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने दोनों मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News