Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Road Accident in Sheikhpura अलग-अलग जगहों पर सड़क हादसों में डॉक्टर समेत दो लोगों की मौत, ग्रामीणों में शोक की लहर

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Road Accident in Sheikhpura : सड़क हादसों की एक भयावह तस्वीर सामने आई। शेखपुरा जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
Road Accident in Sheikhpura
Road Accident in Sheikhpura

Road Accident in Sheikhpura : शेखपुरा जिले में शुक्रवार देर रात सड़क हादसों की एक भयावह तस्वीर सामने आई. जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई.

पहली घटना बुधौली चौक की है, जहां ट्रक का ब्रेक फेल होने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।दूसरी घटना में तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार आरएमपी डॉक्टर को टक्कर मार दी, जिससे उनकी भी जान चली गई।

मृतक डॉक्टर की पहचान बुधौली निवासी 40 वर्षीय मुकेश ठाकुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात को डॉक्टर मुकेश ठाकुर मरीज को देखकर साइकिल से लौट रहे थे।

इसी दौरान बाइपास रोड पर तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया। दुर्भाग्य से रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

मुकेश ठाकुर की मौत से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मोहल्ले और आसपास के लोगों में भी गहरा शोक है। शनिवार की सुबह बड़ी संख्या में लोग उन्हें अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इस दर्दनाक रात ने शेखपुरा के लोगों को झकझोर कर रख दिया है और एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें:
News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News