Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Saharsa Crime News हत्या या हादसा? संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत से सनसनी, सड़क किनारे मिला शव

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Saharsa Crime News : सहरसा में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है कि युवक की किसी ने हत्या की है या फिर उसकी मौत दुर्घटना में हुई है।
Saharsa Crime News
Saharsa Crime News

Saharsa Crime News : सहरसा में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के बाद हड़कंप मच गया है। युवक शनिवार को टहलने के लिए फोरलेन की ओर गया था और रविवार को उसका शव बरामद किया गया। घटना सदर थाना क्षेत्र के फोरलेन इलाके की है।

मृतक की पहचान टॉप टू अंतर्गत कहरा ब्लॉक रोड शर्मा चौक के वार्ड 42 निवासी महेंद्र शर्मा के 32 वर्षीय पुत्र सुबन शर्मा के रूप में हुई है। मामले की जानकारी मिलने पर सदर एसडीपीओ आलोक कुमार, सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार, टॉप टू प्रभारी सनोज वर्मा आदि मौके पर पहुंचे और जांच की।

शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया और फोरेंसिक टीम द्वारा जांच की जा रही है। मृतक घर से स्नान कर फोरलेन की ओर टहलने गया था। इसी बीच शनिवार की शाम गांव के कुछ परिचित रिक्शा से आ रहे थे। उन्होंने देखा कि एक युवक सड़क किनारे गिरा पड़ा है, जिसके बाद उसे घर ले जाया गया और फिर परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

फिर रविवार को मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News