Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Samastipur News : पुलिस थाना या रिश्वतखोरी का अड्डा? महिला थाना प्रभारी 20 हज़ार रुपये लेते रंगे हाथों गिरफ्तार!

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

Samastipur News : निगरानी की टीम ने चौथम जिले के महिला थाना अंतर्गत पुतुल कुमारी और उसके ड्राइवर सौदामी कुमार को एक व्यक्ति से 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है. पीएचडी की छात्रा पुतुल कुमारी ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छतौना गांव निवासी राजीव रंजन सिंह नामक व्यक्ति से एक मामले को लेकर 20 हजार रुपये की मांग की थी और आज दोनों को निगरानी विभाग की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

Samastipur News
Samastipur News

Samastipur News : इस संबंध में राजीव रंजन सिंह ने बताया कि एक महिला ने उनके खिलाफ महिला थाने में आवेदन दिया था। इसके बाद महिला थाना प्रभारी पुतुल कुमारी ने उन्हें नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने के लिए थाने बुलाया। नोटिस मिलने के बाद वे महिला थाना प्रभारी से मिलने गए तो उन्होंने ड्राइवर से बात करने को कहा।

जब उन्होंने ड्राइवर से बात की तो उसने उक्त केस से बरी करने के बदले चालीस हजार की मांग की और फिर बात बीस हजार पर तय हुई। उन्होंने बताया कि इसी बीच उन्होंने इसकी शिकायत निगरानी विभाग से की और शनिवार को जैसे ही वे रिश्वत की रकम देने पहुंचे, निगरानी की टीम ने दोनों को रिश्वत की रकम के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया। पूरे मामले की पुष्टि के बाद निगरानी विभाग के डीएसपी दोनों को सर्किट हाउस ले गए, जहां प्रक्रिया पूरी करने के बाद वे दोनों को अपने साथ पटना ले गए।

आपको बता दें कि इन दिनों पूरे बिहार में रिश्वतखोरी के मामले चरम पर हैं, आम लोग त्रस्त हैं, वहीं निगरानी विभाग भी लगातार कार्रवाई कर रहा है, बावजूद इसके रिश्वतखोरी कम नहीं हो रही है, थाना प्रभारी की गिरफ्तारी के बाद पूरे पुलिस महकमे में खलबली मच गई है. सभी रिश्वतखोर अधिकारियों में डर का माहौल है. अब देखना होगा कि इस मामले में अगली कार्रवाई किस विभाग के अधिकारी पर होगी.

यह भी पढ़ें:
News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News