Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

School Bus Accident बिहार के मुजफ्फरपुर में भीषण हादसा, स्कूल बस पलटने से 35 बच्चे घायल

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
School Bus Accident :- मुजफ्फरपुर जिले में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। बच्चों को ले जा रही एक स्कूल बस पलट गई। इस हादसे में करीब 35 बच्चे घायल हो गए।
School Bus Accident
School Bus Accident

School Bus Accident :- बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर इलाके में भीषण हादसा हुआ है. बुधवार की सुबह कांटी थाना क्षेत्र में स्कूल जा रही एक बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई. जब तक चालक बस पर नियंत्रण कर पाता, बस पलट गई. इस हादसे में करीब 35 बच्चे घायल हुए हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जिसके चलते स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े. सूचना मिलने पर मोतीपुर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची और सभी घायल बच्चों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने में मदद की.

यह हादसा मोतीपुर नरियार नवादा मैन एनएच 28 पर हुआ है. मोतीपुर थाने के एसएचओ राजन पांडे ने बताया कि बस की तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ है. उन्होंने पुष्टि करते हुए बताया कि बस में सवार सभी बच्चों का इलाज चल रहा है और किसी की हालत गंभीर नहीं है.

घटना के बाद क्रेन की मदद से बस को एनएच से हटाया गया. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय निवासियों ने मदद की. लोगों की मदद से सभी बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यहाँ भी देखें :- “मुझे भाई मत कहो, पापा कहो”, मामूली बात पर युवक की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

यहाँ भी देखें :- अरवल के पूर्व भाजपा विधायक चितरंजन शर्मा का निधन, लंबे समय से थे बीमार

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News