Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Jaipur Crime News : हैवानियत की हद तो देखिए! 12 साल की बच्ची से 4 साल तक रेप और मारपीट, ‘दरिंदे’ ने ब्लेड से छाती पर लिख दिया ‘I LOVE YOU’

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

Jaipur Crime News : जयपुर में 12 साल की बच्ची के साथ 13 साल पहले एक युवक ने दुष्कर्म किया था। आरोपी ने नाबालिग को ब्लैकमेल कर चार साल तक लगातार उसका शोषण किया।

Jaipur Crime News : राजस्थान की राजधानी जयपुर से अपराध की एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक पड़ोसी ने 12 साल की बच्ची के साथ 13 साल पहले दुष्कर्म किया और फिर उसे ब्लैकमेल कर चार साल तक लगातार उसका शोषण करता रहा। आरोपी युवक 4 साल तक बच्ची को डरा धमका कर उसका शोषण करता रहा।

मासूम बच्ची के साथ बार-बार ऐसी हैवानियत होने से वो डिप्रेशन में चली गई. बच्ची मानसिक रूप से कमजोर हो गई. उसे डॉक्टरों के पास ले जाया गया. लगातार चार साल तक बच्ची का इलाज चला. मानसिक अवसाद में जाने के बाद बच्ची का व्यवहार सामान्य से अलग होने लगा. उसे मनोचिकित्सकों के पास ले जाया गया. मनोचिकित्सकों ने दवा देकर काफी दिनों तक उसका इलाज किया लेकिन उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ.

डॉक्टरों को लगा कि बच्ची के साथ कोई अनहोनी हुई होगी जिसकी वजह से वो मानसिक अवसाद में चली गई. उसकी काउंसलिंग की गई. रेप ट्रॉमा सिंड्रोम की जांच कराई गई. काउंसलिंग में बच्ची ने 9 साल पहले हुई हैवानियत की जानकारी दी. फिर उसने चार साल तक हुए शोषण के बारे में भी बताया और इस घटना का खुलासा हुआ.

रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की अपने परिवार के साथ करधनी इलाके में रहती है। दस साल पहले केकड़ी (अजमेर) जिले के प्राणहेड़ा निवासी शक्ति सिंह राठौड़ उसके पड़ोस में आया और किराए पर रहने लगा। एक दिन शक्ति सिंह स्कूल पहुंचा और उसे घर छोड़ने के बहाने अपने साथ ले गया। आरोपी लड़की को सुनसान मकान में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने उसका नग्न वीडियो भी बना लिया। अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर शक्ति सिंह ने लगातार चार साल तक लड़की का यौन शोषण किया।

दुष्कर्म के आरोपी शक्ति सिंह ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए युवती के सीने पर ब्लेड से कट लगाकर आई लव यू लिख दिया, जो आज भी लिखा हुआ है। 2016 से 2020 तक लगातार शोषण के चलते पीड़िता डिप्रेशन में चली गई। अब डॉक्टरों की मदद से मामले का खुलासा हुआ। डॉक्टरों की सलाह पर परिजनों ने करधनी थाने में मामला दर्ज कराया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News